फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Elderly mentally ill person living in trust dies

Kaushambi News: ट्रस्ट में रह रहे बुजुर्ग मनोरोगी की मौत

Thu, 07 May 2026 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Thu, 07 May 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Elderly mentally ill person living in trust dies
सरायअकिल के मिनहाजपुर गांव में मनोरोगियों की सेवा और देखभाल के लिए खुले वन अम्ब्रेला चैरिटेबल ट्रस्ट में रह रहे बुजुर्ग मनोरोगी की मंगलवार रात तबियत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। ट्रस्ट में मनोरोगी डाक्टरों की निगरानी में था और वहीं उसका इलाज भी चल रहा है। सूचना पर आई पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

पुरखास के समीप मिनहाजपुर गांव में मनोरोगियों के इलाज,सेवा और देखभाल के लिए वन अम्ब्रेला चैरिटेबल ट्रस्ट के नाम से संस्था खुली है। संस्था के संचालक अनुज प्रताप सिंह ने बताया कि तीन जून 2024 को प्रयागराज के काॅल्विन अस्पताल के पास टहल रहे एक मनोरोगी भैयालाल (70) को संस्था में लाया गया था।
विज्ञापन

तब से वह यहीं रह रहे थे। डाॅक्टरों की निगरानी में ही उसका इलाज चल रहा था। अनुज प्रताप के मुताबिक, मनोरोगी भैयालाल की तबियत एक सप्ताह से खराब थी। डॉक्टर उसका इलाज कर रहे थे। मंगलवार रात उसे दवा खिलाकर सुलाया गया था, लेकिन बुधवार सुबह वह मृत पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शव के पोस्टमार्टम के बाद संचालक अनुज प्रताप सिंह ने प्रयागराज के दारागंज स्थित बिजली शवदाह गृह लेजाकर अंतिम संस्कार करवा दिया। इस संबंध में निरीक्षक शेर सिंह वर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया था, रिपोर्ट के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed