{"_id":"68f53cb845e20bada800e384","slug":"elderly-man-drowned-in-pond-after-slipping-kaushambi-news-c-261-1-kmb1004-131561-2025-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: पैर फिसलने से तालाब में डूबने से बुजुर्ग की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: पैर फिसलने से तालाब में डूबने से बुजुर्ग की गई जान
Mon, 20 Oct 2025 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Mon, 20 Oct 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
तेजी, फाइल फोटो।
चरवा कोतवाली के चौराडीह गांव में शनिवार रात शौच करने तालाब किनारे गए दिव्यांग बुजुर्ग का पैर फिसल गया। हादसे में दिव्यांग बुजुर्ग की तालाब में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गांव निवासी संतलाल ने बताया कि उनके पिता तेजी (60) एक आंख से दिव्यांग थे। शनिवार रात करीब आठ बजे वह घर के समीप स्थित तालाब किनारे शौच करने गए थे। इसी दौरान पैर फिसलने से वह तालाब में गिर गए। चीख पुकार सुनकर उधर से गुजर रही एक महिला ने परिजनों को घटना की जानकारी दी।
इस दौरान घटना स्थल पर पहुंचे परिजनों ने बुजुर्ग को तालाब से बाहर निकाला। फौरन बुजुर्ग को समीप के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डाॅक्टर ने बुजुर्ग को मृत घोषित कर दिया। बुजुर्ग की मौत से परिजनों में रोना पिटना मच गया।