{"_id":"68acc71644043afadd01d4b1","slug":"elderly-father-in-law-drowned-in-khaderi-river-search-continues-kaushambi-news-c-261-1-kmb1004-129447-2025-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: ससुर खदेरी नदी में बुजुर्ग डूबा, तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: ससुर खदेरी नदी में बुजुर्ग डूबा, तलाश जारी
Tue, 26 Aug 2025 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Tue, 26 Aug 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
मखऊपुर गांव स्थित ससुर खदेरी नदी में बुजुर्ग को तलाश करते स्थानीय गोताखोर व मौके पर जुटी भीड़। स
पिपरी कोतवाली के मखऊगांव के समीप सोमवार दोपहर मवेशी चराने के दौरान बुजुर्ग राम रतन यादव पैर फिसलने से ससुर खदेरी नदी में डूब गया। सूचना पर परिजन भी रोते-बिलखते मौके पर पहुंच गए। पुलिस स्थानीय गोताखोरों की सहायता से कई घंटे तलाश कराई लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला।
मखऊपुर गांव निवासी बुजुर्ग राम रतन यादव (75) ससुर खदेरी नदी की तरफ मवेशी चराने गए थे। लोगों के मुताबिक उनके मवेशी नदी पार कर फसल चरने लगे थे। लोगों के मुताबिक वह अपने मवेशियों को हांकने के लिए नदी के किनारे गए थे। इसी दौरान वह लापता हो गए। उनकी चप्पल और लाठी नदी में उतराती मिली है। लोगों ने उनके घर जाकर सूचना दी। आशंका जताई कि वह पैर फिसलने से नदी में डूब गए होंगे।
राम रतन के भाई अशोक कुमार यादव और बेटे अनिल यादव के साथ अन्य परिजन दौड़ते हुए नदी किनारे पहुंचे। थोड़ी ही देर में वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर आई पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों को नदी में उतार कर तलाश शुरु करवा दी। बहाव तेज होने के कारण जाल भी डलवाया।
विज्ञापन
देर शाम तक परिजन और पुलिस नदी खोजबीन करते रहे। इस संबंध में सीओ अभिषेक सिंह ने बताया कि बुजुर्ग की चप्पल और लाठी नदी में उतराती मिली है। डूबने की आशंका में स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश जारी है। संवाद