फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   elderly dies due to uncontrollable vehicle collision

बेकाबू वाहन की टक्कर से बुजुर्ग की मौत

Sat, 26 Jun 2021 12:42 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jun 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
elderly dies due to uncontrollable vehicle collision
कस्बे के सिराथू रोड स्थित एलआईसी ऑफिस के समीप शुक्रवार सुबह बेकाबू वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार बुजुर्ग की मौत हो गई। हादसे के बाद टक्कर मारने वाला वाहन चालक गाड़ी समेत भाग निकला। स्थानीय लोगों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंच गए। परिजनों की सूचना पर सदर कोतवाली पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

मंझनपुर कस्बे के मंसूर नगर निवासी नईमउल्ला (65) बांस-बल्ली की टाल चलाते थे। शुक्रवार की भोर में वह नमाज अदा करने बाइक से मस्जिद गए थे। नमाज के बाद वह महिला थाने के समीप अपनी टाल पर जा रहे थे। नईमउल्ला जैसे ही एलआईसी ऑफिस के पास पहुंचे तभी किसी बेकाबू वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।
विज्ञापन

घटना के बाद टक्कर मारने वाला वाहन चालक गाड़ी सहित मौके से भाग निकला। बीच सड़क पर खून से लथपथ नईम को देख मोहल्ले वालों ने परिवार को खबर दी। सूचना पर परिजन रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे। नईम को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोपहर बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed