फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Elderly dies due to bite of poisonous animal

जहरीले जंतु के डसने से बुजुर्ग की मौत

Tue, 05 Jul 2022 12:36 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jul 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Elderly dies due to bite of poisonous animal
Elderly dies due to bite of poisonous animal - फोटो : KAUSHAMBI
कोखराज कोतवाली के बलिहावा देह गांव निवासी प्रेमचंद (63) खेती किसानी कर परिवार का गुजारा करते थे। रविवार की शाम वह खेत में फसल की सिंचाई करने गए थे। सिंचाई का पाइप निकालते समय प्रेमचंद्र को किसी जहरीले जंतु ने डस लिया। इससे कुछ ही देर में उनकी हालत बिगड़ने लगी।
विज्ञापन

आसपास के खेतों में काम कर रहे अन्य किसानों ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। खबर मिलते ही परिजन खेत पहुंचे और आननफानन प्रेमचंद्र को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर भागे। अस्पताल में देर रात इलाज के दौरान प्रेमचंद्र की सांसें थम गईं। सूचना के बाद पहुंची मूरतगंज चौकी पुलिस ने पंचनामा भरकर लाश पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घर के मुखिया की मौत से पीड़ित परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed