{"_id":"65de61ba3f13d278a900bfd4","slug":"eighth-laborer-injured-in-firecracker-explosion-in-kaushambi-dies-kaushambi-news-c-3-ald1007-327471-2024-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: कौशाम्बी में पटाखा विस्फोट में घायल आठवें मजदूर ने तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: कौशाम्बी में पटाखा विस्फोट में घायल आठवें मजदूर ने तोड़ा दम
Wed, 28 Feb 2024 03:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Wed, 28 Feb 2024 03:57 AM IST
विज्ञापन
कौशाम्बी में पटाखा फैक्टरी विस्फोट में झुलसे आठवें मजदूर मुन्ना लाल ने मंगलवार को एसआरएन अस्पताल में दम तोड़ दिया। झुलसे पांच लोगों का एसआरएन अस्पताल में इलाज चल रहा है।
रविवार को कौशाम्बी के कोखराज थाने के खल्लाबाद में फटाखा फैक्टरी में विस्फोट हो गया था। इसमें सात लोगों की मौत हो गई थी और छह लोग झुलस गए थे। चमनधा भरवारी निवासी मुन्ना लाल (40) तीन साल से खल्लाबाद में पटाखा फैक्टरी में काम करते थे।
उनके बड़े बेटे प्रमोद ने बताया कि करीब 10 साल पहले उनकी मां उन्हें छोड़कर घर से चली गईं। उसके बाद पिता ही तीनों भाइयों की देखरेख करते थे। पिता सुबह करीब 9:30 बजे घर से फैक्टरी में काम करने जाते थे। रविवार सुबह घर से फैक्टरी गए थे। उसके बाद दोपहर में घटना की उन्हें जानकारी मिली।
विज्ञापन
बेटे ने बताया उनके पिता के अलावा परिवार के तीन और लोग उसी फैक्टरी में काम करने जाते थे। इनमें से तीन लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि, मुकेश का इलाज चल रहा है। प्लास्टिक सर्जरी विभाग के अध्यक्ष डॉ. मोहित जैन ने बताया कि मुकेश, राजेंद्र और राकेश की हालत गंभीर है।