फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Eight truck seals, 64 invoiced

आठ ट्रक सीज, 64 का किया चालान

Tue, 14 Jan 2020 12:45 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
Eight truck seals, 64 invoiced
Eight truck seals, 64 invoiced - फोटो : KAUSHAMBI
आठ ट्रक सीज, 64 का किया चालान
विज्ञापन

स्कूली बच्चों ने गुलाब का फूल देकर यातायात नियमों के पालन की दी सलाह
मंझनपुर। सड़क सुरक्षा सप्ताह के तीसरे दिन सोमवार को परिवहन विभाग ने यातायात नियमों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के साथ ही गांधीगीरी भी दिखाई। ओसा चौराहे पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। स्कूली बच्चों ने वाहन चालकों को गुलाब का फूल भेंटकर यातायात नियमों का पालन करने की सलाह दी।

सोमवार को एआरटीओ शंकर जी सिंह ने सबसे पहले कोखराज और मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र में वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान मिट्टी, बालू से ओवरलोड आठ ट्रकों को सीज कर संबंधित कोतवाली पुलिस के सिपुर्द कर दिया। साथ ही सीट बेल्ट व हेलमेट नहीं लगाने के आरोप में 64 दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों का चालान किया। दोपहर में ओसा चौराहे पर श्री दुर्गा देवी इंटर कॉलेज ओसा एवं डॉ एएच रिजवी इंटर कॉलेज करारी के विद्यार्थियों को साथ लेकर जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में एआटीओ के साथ ही यातायात निरीक्षक रवींद्र त्रिपाठी एवं टीएसआई संतलाल सरोज ने लोगों को यातायात नियमों की जानकारी दिया। बाद में स्कूली बच्चों ने गांधीगीरी दिखाते हुए वाहन चालकों को गुलाब का फूल भेंटकर यातायात नियमों का पालन करने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed