{"_id":"61e7055177c80c4b94188254","slug":"eight-positives-including-the-manager-of-co-sirathu-and-sbi-deviganj-kaushambi-news-ald3252775120","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीओ सिराथू व एसबीआई देवीगंज के मैनेजर समेत आठ पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीओ सिराथू व एसबीआई देवीगंज के मैनेजर समेत आठ पॉजिटिव
विज्ञापन
Eight positives including the manager of CO Sirathu and SBI Deviganj
- फोटो : KAUSHAMBI
कोरोना संक्रमण की रफ्तार लगातार बढ़ती जा रही है। 24 घंटे के भीतर जिले में मंगलवार को सर्वाधिक आठ लोग पॉजिटिव मिले। संक्रमितों में सीओ सिराथू और एसबीआई देवीगंज के शाखा प्रबंधक शामिल हैं। इसी के साथ सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 37 हो गई है।
जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. यश अग्रवाल ने बताया कि जिले भर में शिविर लगाकर 2101 संदिग्धों की कोविड जांच की गई। इनमें से आठ की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। संक्रमितों में सिराथू सर्किल के क्षेत्राधिकारी व उनके दो कर्मचारी शामिल हैं।
सीओ की पत्नी, ड्राइवर और गनर तीन दिन पहले संक्रमित हो चुके हैं। इनके अलावा एसबीआई देवीगंज के शाखा प्रबंधक भी पॉजिटिव आए हैं। इसके चलते बैकिंग कामकाज प्रभावित रहा। जानकारी मिलते ही कड़ाधाम-दारानगर के अधिशासी अधिकारी ने टीम भेजकर पूरी ब्रांच को सैनिटाइज कराया।
विज्ञापन
सर्विलांस अफसर ने बताया कि सक्रिय केस में से 32 मरीजों को होम आइसोलेट किया गया है। जबकि, चार मरीज विभिन्न कोविड अस्पतालों में भर्ती हैं। एक मरीज की मौत हो चुकी है।
23,095 लोगों ने लगवाया सुरक्षा का टीका
संक्रमण की रफ्तार के साथ ही स्वास्थ्य विभाग ने टीकाकारण की गति बढ़ा दी है। मंगलवार को भी अस्पताल और स्कूल-कॉलेजों के साथ 258 स्थानों पर टीकाकरण कैंप लगाया गया। इस दौरान 15 से 17 साल के 6192 किशोरों को वैक्सीन की पहली खुराक दी गई। जबकि 18 साल से ऊपर वाले 3777 लोगों ने टीके की पहली तथा 12841 ने द्वितीय डोज लगवाई। वहीं 285 लोगों ने बुस्टर डोज ली।