फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Eight lakh cheated by a girl in the name of getting a job

नौकरी दिलाने के नाम पर युवती से आठ लाख ठगे

Sun, 08 Sep 2019 12:54 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 08 Sep 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
Eight lakh cheated by a girl in the name of getting a job
नौकरी दिलाने के नाम पर युवती से आठ लाख ठगे
विज्ञापन

पश्चिमशरीरा कस्बे की युवती हुई ठगी का शिकार, एसपी से शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। पश्चिमशरीरा कस्बे की एक युवती से डाकघर में नौकरी दिलाने के नाम पर पड़ोसी ने करीब आठ लाख रुपये ठग लिए। नौकरी नहीं मिलने पर अब रकम मांगने पर उसे जानलेवा धमकी भी दी। पीड़िता ने शनिवार को एसपी से शिकायत की है।

पश्चिमशरीरा निवासी श्रुति त्रिपाठी ने बताया कि उसके पिता राम प्रसाद की करीब छह साल पहले मौत हो चुकी है। इसके बाद भाई रोहन मुंबई में प्राइवेट नौकरी करके किसी तरह परिवार का खर्च चलाता है। पीड़िता की मानें तो स्नातक के बाद काम की तलाश में वह इधर-उधर भटक रही थी। तभी पड़ोसी से मुलाकात हुई। आरोप है कि जालसाज ने डाक घर में तृतीय श्रेणी की नौकरी दिलाने के नाम पर आठ लाख रुपये ले लिए। यह रकम युवती ने अपनी मां का खेत बेचकर दी थी। कुछ दिन तक तो आरोपी टरकाता रहा। इसके बाद रकम मांगने पर जानलेवा धमकी देने लगा। इससे सहमी युवती ने शनिवार को एसपी को मामले से अवगत कराया। एसपी प्रदीप गुप्ता ने पश्चिमशरीरा एसओ को आरोपों की जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed