{"_id":"5f874a118ebc3e91b641090a","slug":"eight-corona-positives-including-gm-dic-kaushambi-news-ald2889754187","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीएम डीआईसी समेत आठ मिले कोरोना पॉजिटव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीएम डीआईसी समेत आठ मिले कोरोना पॉजिटव
विज्ञापन
Eight corona positives including GM DIC
- फोटो : KAUSHAMBI
कोरोना वायरस अब दोआबा के अफसरों को अपनी चपेट में ले रहा है। सीडीओ, डीपीआरओ के बाद जीएम डीआईसी भी बुधवार को संक्रमित हो गए। उन्हें होम आइसोलेट कर इलाज शुरू कर दिया गया। बीते 24 घंटे में आठ नए लोग पॉजिटिव मिले हैं। जबकि 12 संक्रमित ठीक भी हो गए। इसी के चलते रिकवरी रेट 91.4 फीसदी पहुंच गया।
कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए बुधवार को भी संयुक्त जिला चिकित्सालय के साथ ही सभी सीएचसी, पीएचसी एवं कंटेनमेंट जोन में शिविर लगाकर 1540 संदिग्धों की कोविड जांच की गई। इनमें से 1038 का एंटीजेन टेस्ट हुआ। जबकि 502 का स्वॉब सैंपल लेकर आरटीपीसीआर जांच के लिए प्रयागराज स्थित लैब भेज दिया गया।
सर्विलांस अधिकारी डॉ. यश अग्रवाल ने बताया कि विभिन्न माध्यमों से आई जांच रिपोर्ट में जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक समेत आठ लोग पॉजिटिव आए हैं। इनमें नेवादा क्षेत्र के तीन, कड़ा के दो, सिराथू और मूरतगंज क्षेत्र के एक-एक व्यक्तियों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। अच्छी बात ये रही कि बीते 24 घंटे में 12 मरीज ठीक भी हुए हैं। इस तरह से अब तक मिले 1707 संक्रमितों में 1561 मरीज ठीक हो चुके हैं। फिलहाल 123 मरीजों का इलाज चल रहा है।