फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   eid ul fittra

गले मिलकर बांटीं खुशियां

Tue, 27 Jun 2017 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Tue, 27 Jun 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
eid ul fittra
कौशाम्बी
कौशाम्बी में सोमवार को धूमधाम से ईद मनाई गई। अकीदतमंदों ने ईदगाह और मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की। लोगों ने देश की सलामती और अमन-चैन की दुआ मांगी। नमाज के बाद गले मिलकर लोगों ने एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी। बधाईयां देने का यह सिलसिला देर रात तक चलता रहा। लोगों ने एक दूसरे के घर जाकर ईद की सेवइयां खाकर मुंह भी मीठा किया।   
विज्ञापन


 कौशाम्बी में रविवार शाम ईद के चांद का दीदार हुआ। रात चांद दिखने की तस्दीक होते ही रोजेदार खुशी से झूम उठे थे। चांद दिखने के बाद सोमवार को जिले में धूमधाम से ईद मनी। सुबह नए कपड़े और टोपी पहनकर लोग ईदगाह और मस्जिदों में पहुंचे और ईद की विशेष नमाज अदा की। मंझनपुर ईदगाह में सुबह सवा आठ बजे और जामा मस्जिद मंझनपुर में सुबह 9.30 बजे ईद की नमाज अदा की गई। इसके अलावा ईदगाह करारी, सिया जामा मस्जिद हजरतगंज करारी, अंसारगंज, शाही जामा मस्जिद कड़ा, ईदगाह कड़ा, चायल, शहजादपुर, अजुहा, अलीपुर जीता, देवीगंज, कमालपुर, निजामपुर दौलतपुर, सौंरई बुजुर्ग, इस्माइलपुर, बिजिया, मुस्तफाबाद, कसेंदा, मनौरी, पुरामुफ्ती, औधन, गौसपुर कटौहुला, बरेठी, असरौली, सल्लाहपुर, महगांव, सैयद सरावां, गढ़ी, महावां, गोराजू, अषाढ़ा, पुरखास, रानीपुर, भरवारी आदि ईदगाहों और मस्जिदों में सुबह आठ बजे से 11 बजे के बीच ईद की नमाज अदा की गई।
विज्ञापन


नमाज अदा करने के बाद पेश इमाम और नमाजियों ने मुल्क की सलामती, अमन-चैन और तरक्की की दुआ मांगी। नमाज अदा करने के बाद ईदगाह और मस्जिद से निकलकर लोग एक दूसरे के गलेे मिले और मुबारकबाद दी। ईद पर सुरक्षा के लिए पुलिस की विशेष चौकसी रही। अफसर पुलिस और पीएसी के जवानों के साथ दिन भर मुस्तैद दिखे। ईद के मौके पर ईदगाहों के आसपास मेले भी लगे। इसमें मिठाइयों के साथ खानपान और घरेलू जरूरतों के सामानों की दुकानें लगी थीं। बच्चों के लिए झूले भी थे। जलेबी, मिठाइयां, चाट का मजा लेने के साथ ही बच्चों ने झूले का भी लुत्फ उठाया। लोगों ने एक दूसरे के घर जाकर ईद की सेवइयां खाकर मुंह मीठा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वाहनों के इंतजार में परेशान रहे मुसाफिर
 ईद के त्यौहार के कारण सोमवार को सड़कों पर वाहनों की किल्लत रही। इससे मंझनपुर समेत जिले के सभी बाजारों में वाहनों के लिए मुसाफिरों को परेशान होना पड़ा। मंझनपुर में तो लोगों को वाहनों के लिए कई-कई घंटे इंतजार करना पड़ा।


जिला बनने के 17 साल बाद भी कौशाम्बी में यातायात के साधनों की कमी दूर नहीं हो सकी है। मंझनपुर में तो रोडवेज डिपो नहीं होने से लोगों को प्राइवेट वाहनों का ही सहारा है। इधर, सोमवार को ईद का त्यौहार होने के कारण ज्यादातर प्राइवेट वाहन सड़क से नदारद रहे। इसके कारण मंझनपुर से इलाहाबाद, पुरामुफ्ती, मनौरी, चायल, मूरतगंज, भरवारी, सिराथू, अजुहा, पश्चिमशरीरा, करारी, कौशाम्बी, सरायअकिल आदि कहीं भी आने-जाने के लिए लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। मंझनपुर चौराहे पर तो लोगों को कई-कई घंटे बैठकर वाहनों का इंतजार करना पड़ा। यहां के लोगों को कहीं भी आने-जाने के लिए प्राइवेट बसों और टेंपो का ही सहारा है। ईद के मद्देनजर सोमवार को ज्यादातर प्राइवेट बसें और छोटी गाड़ियां सवारियां ढोने से दूर रहीं। इसका खामियाजा मुसाफिरों को भुगतना पड़ा। वाहनों के इंतजार में बैठे लोग यहां के जनप्रतिनिधि और अफसरों को कोसते रहे। बता दें कि कौशाम्बी में रोडवेज बस अड्डे का निर्माण पांच साल से प्रस्तावित है। मगर अब तक इसका निर्माण शुरू नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed