{"_id":"6a142a1d4af7321a7c09d427","slug":"eid-ul-adha-totapari-goat-is-the-most-popular-price-reaches-up-to-40-thousand-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Eid ul adha : तोतापरी बकरे की सबसे ज्यादा धूम, 40 हजार तक पहुंचे दाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Eid ul adha : तोतापरी बकरे की सबसे ज्यादा धूम, 40 हजार तक पहुंचे दाम
Tue, 26 May 2026 05:23 AM IST
विनोद सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांंबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांंबी
Published by: विनोद सिंह
Updated Tue, 26 May 2026 05:23 AM IST
सार
बकरीद के कारण कस्बे की बकरा बाजार इन दिनों पूरी तरह गुलजार है। बाजार में सबसे ज्यादा मांग देसी बकरों की रही, जिनकी कीमत 10 हजार से 30 हजार रुपये तक पहुंची।
विज्ञापन
तोतापरी बकरे।
- फोटो : संवाद।
विस्तार
बकरीद के कारण कस्बे की बकरा बाजार इन दिनों पूरी तरह गुलजार है। बाजार में सबसे ज्यादा मांग देसी बकरों की रही, जिनकी कीमत 10 हजार से 30 हजार रुपये तक पहुंची। वहीं तोतापरी और अलबरी नस्ल के बकरे 40 हजार रुपये तक बिके।
विज्ञापन
सुबह छह बजे से दस बजे तक लगने वाली बाजार में सोमवार को खरीदारों और विक्रेताओं की भारी भीड़ देखने को मिली। कस्बे के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पास सजने वाली इस बाजार में जसवंत नगर की तोतापरी और पहाड़ी चित्रकूट के बकरे आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। सबसे महंगे बकरों में तोतापरी नस्ल सबसे आगे रही।
विज्ञापन
बाजार में जलावादी, नाची, सिरोही, बीतल, सोजत और सुरती नस्ल के बकरों की भी अच्छी मांग देखी गई। हालांकि देसी नस्ल के बकरों की खरीद सबसे अधिक रही।
पशुपालक मुश्ताक अहमद ने बताया कि बाजार में 10 हजार से लेकर 40 हजार रुपये तक के बकरे बिके। वहीं समसुल, सूबेदार और सैयादे ने बताया कि बकरीद नजदीक आते ही बाजार में रौनक लगातार बढ़ रही है और हर दिन बड़ी संख्या में लोग खरीदारी के लिए पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन