{"_id":"594977524f1c1b631d8b45a3","slug":"eid-festival-in-kaushambi","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरक्षा को खाकी ने तैयार किया खाका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुरक्षा को खाकी ने तैयार किया खाका
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Wed, 21 Jun 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
kaushambi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
23 जून को अलविदा की नमाज के साथ ईद पर्व की सुरक्षा को खाकी ने खाका तैयार कर लिया। जामा मस्जिदों के साथ ईदगाहों पर पुलिस और पीएसी के जवानों की पैनी नजर होगी। अपर पुलिस अधीक्षक ने सीओ के साथ सभी थानेदारों को ऐहितयात बरतने का निर्देश दिया है। हिदायत दी गई है कि थोड़ी सी चूक शांति व्यवस्था के लिए खतरा बन सकती है, इसलिए वह सतर्क रहें।
ईद का पर्व सकुशल संपन्न कराए जाने के लिए पुलिस प्रशासन ने कमर कसनी शुरू कर दी है। सुरक्षा के मद्देनजर सारी तैयारियों पूरी कर ली गई है। जामा मस्जिद और ईदगाहों पर अलविदा और ईद की नमाज के दौरान पुलिस की कड़ी चौकसी रहेगी। चप्पे-चप्पे पर पुलिस और पीएसी के जवानों को लगाया जाएगा। अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि सुरक्षा का खाका तैयार कर लिया गया है। सीओ के साथ सभी थानेदारों को मुस्तैदी के साथ रहने की हिदायत दी गई है। चेताया गया है कि थोड़ी सी लापरवाही कभी-कभी जी का जंजाल बन जाती है। ड्यूटी में लापरवाही किसी भी मायने में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।