फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Efforts to abuse minor girls in Karari and Charwa

करारी और चरवा में नाबालिग लड़कियों से दुराचार का प्रयास

Tue, 19 Mar 2019 12:50 AM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Published by: shailendra Kumar Updated Tue, 19 Mar 2019 12:50 AM IST
विज्ञापन
Efforts to abuse minor girls in Karari and Charwa
नाबालिग के साथ रेप - फोटो : self
पिंडरा/चायल(ब्यूरो)। करारी कोतवाली क्षेत्र की एक किशोरी के साथ रविवार शाम रिश्ते के चाचा ने दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर उसकी पिटाई कर दी। पीड़िता पुलिस को तहरीर दी है। वहीं चरवा कोतवाली क्षेत्र की एक किशोरी से भी दुराचार का प्रयास किया गया।
विज्ञापन


करारी इलाके की किशोरी ने बताया कि रविवार शाम वह घर पर अकेली थी। इसी बीच पड़ोस में रहने वाला रिश्ते का चाचा बहाने से भीतर घुस आया और दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। शोर मचाने पर आरोपी ने पिटाई की। इसके बाद कहीं भी शिकायत करने पर जान से मार डालने की धमकी देते हुए फरार हो गया। पीड़िता ने फोन करके आपबीती परिजनों को बताई तो उनके होश उड़ गए। मामले में करारी एसओ राजेश सिंह का कहना है कि आरोपों की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


वहीं चरवा कोतवाली क्षेत्र की एक किशोरी ने बताया कि सोमवार सुबह वह खेतों की ओर गई थी। लौटते वक्त रास्ते में सुनसान स्थान पर पहले से मौजूद पड़ोसी युवक ने उसे दबोच लिया और दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। इज्जत पर आफत देख पीड़िता ने चीखना-चिल्लाना शुरू किया तो आरोपी ने लात-घूसों से उसकी पिटाई की। इसके बाद कहीं भी शिकायत करने पर जान से मार डालने की धमकी देते हुए फरार हो गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed