फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Earphones are becoming heavy on the ears, number of patients is increasing

Kaushambi News: कानों पर भारी पड़ रहा ईयरफोन, बढ़ रहे मरीज

Wed, 01 Oct 2025 02:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Wed, 01 Oct 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
Earphones are becoming heavy on the ears, number of patients is increasing
मेडिकल कॉलेज के ईएनटी विभाग की ओपीडी में मरीजों का इलाज करते डॉक्टर।   संवाद
लगातार हेडफोन और ईयरफोन का इस्तेमाल स्वास्थ्य के लिए खतरा बन रहा है। मेडिकल कॉलेज के नाक, कान और गला (ईएनटी) विभाग के डॉक्टरों ने चेतावनी दी है कि लंबे समय तक और ऊंची आवाज में हेडफोन व ईयरफोन का प्रयोग बच्चों और बड़ों दोनों के लिए हानिकारक साबित हो रहा है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के ईएनटी विभाग के डॉ. पंकज तिवारी ने बताया कि रोजाना ओपीडी में लगभग 150 मरीज इलाज के लिए आ रहे हैं। इनमें से करीब 30-35 मरीज ऐसे हैं जिन्हें सुनने की क्षमता कम होने, कान में लगातार आवाज, चक्कर आना और असंतुलन जैसी गंभीर समस्याएं हो रही हैं।
विज्ञापन

डॉक्टर के अनुसार हेडफोन और ईयरफोन का अधिक उपयोग श्रवण शक्ति को प्रभावित करता है और समय रहते सावधानी न बरती जाए तो यह स्थायी बहरेपन तक का कारण बन सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओपीडी में पहुंचे मरीज राजू, देवराज और श्यामू ने बताया कि लगातार मोबाइल पर गाने सुनने और वीडियो देखने की आदत के कारण उन्हें कान में तकलीफ होने लगी। डॉक्टरों का कहना है कि तेज आवाज में 60 मिनट से ज्यादा समय तक हेडफोन का उपयोग करना बेहद हानिकारक है।

विशेषज्ञों ने लोगों को सलाह दी है कि हेडफोन का उपयोग कम से कम करें। इसकी आवाज हमेशा धीमी रखें और बीच-बीच में कानों को आराम दें। बच्चों को विशेष रूप से इस आदत से बचाने की जरूरत है क्योंकि छोटी उम्र में होने वाला नुकसान लंबे समय तक सुनने की क्षमता को प्रभावित कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed