फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   E-rickshaw driver commits suicide by jumping from train after quarreling with wife

Kaushambi News: पत्नी से झगड़ने के बाद ई-रिक्शा चालक ने ट्रेन से कटकर दी जान

Thu, 05 Sep 2024 04:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Thu, 05 Sep 2024 04:59 AM IST
विज्ञापन
E-rickshaw driver commits suicide by jumping from train after quarreling with wife
कोखराज कोतवाली के भदवां गांव के सामने एक ई-रिक्शा चालक ने ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। पड़ोसियों के मुताबिक पत्नी से झगड़ने के उसने इस तरह का आत्मघाती कदम उठाया है।
विज्ञापन

भदवां निवासी सुरेश कुमार गौतम (55) कानपुर में रहकर ई-रिक्शा चलाता था। बताया जा रहा है कि तीन दिन पहले ही वह घर आया था। पड़ोसियों का कहना है कि बुधवार को किसी बात को लेकर सुरेश का पत्नी से विवाद हुआ। आपसी कहासुनी के बाद वह घर से निकल गया।
विज्ञापन

शाम करीब पांच बजे गांव के समीप से गुजरी रेलवे लाइन पर वह दिल्ली से प्रयागराज की तरफ जा रही ट्रेन के सामने कूद गया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। आसपास मवेशियों को चराने वाले चरवाहों ने देखा तो सूचना कोखराज कोतवाली पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना के बाद पहुंची पुलिस जानकारी परिजनों को देने के साथ ही शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घर के मुखिया की मौत से पीड़ित परिवार की रो-रोकर हालत खराब है।

---------------
टेंगाई के युवक का डीएफसी लाइन पर मिला शव

कोखराज के घटैया पर गांव के समीप मंगलवार को डीएफसी लाइन पर मिले युवक के क्षत-विक्षत शव की पहचान हो गई।
शव की पहचान टेंगाई निवासी रामलखन ने अपने बेटे नरेश (25) के रूप में की है। वह सोमवार को घर से बिना बताए निकला था। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे।
इसी बीच एक युवक के शव मिलने की खबर पर रामलखन ने पुलिस से संपर्क किया। तस्वीर देखने के बाद पोस्टमार्टम हाउस में कपड़े से शिनाख्त की गई। पिता ने बताया कि नरेश की मानसिक हालत ठीक नहीं रहती थी। इलाज के बाद भी आराम नहीं मिलने से परेशान होकर नरेश ने जान दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed