फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Due to the hard work of Darshan, the handball team got third place

Kaushambi News: दर्शन की मेहनत से हैंडबॉल टीम को मिला प्रदेश में तीसरा स्थान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 29 May 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Due to the hard work of Darshan, the handball team got third place
हैंडबाल यूपी कैप्टन दर्शन व उनके कोच और प्रधान को सम्मानित करते पालिकाध्यक्ष बीरेंद्र कुमार फौज
कौशाम्बी की बेटी दर्शन की कप्तानी में यूपी हैंडबॉल की टीम ने कर्नाटक में हुई राष्ट्रीय प्रतियोगिता में तीसरा स्थान हासिल किया है। टीम ने बेहतर खेल रणनीति के तहत तीसरा स्थान हासिल किया। इस सफलता पर बुधवार को खिलाड़ी और कोच को नगर पालिका अध्यक्ष बीरेंद्र फौजी ने कार्यालय बुलाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

सदर ब्लॉक के पवैया गांव निवासी दर्शन हैंडबॉल खिलाड़ी हैं। इन दिनों वह फैजाबाद स्पोर्ट्स हॉस्टल में रहकर हैंडबॉल का प्रशिक्षण ले रही हैं। दर्शन की खेल प्रतिभा के कारण उसे यूपी बालिका सब जूनियर टीम का कप्तान बनाया गया। उनकी अगुवाई में यूपी की टीम ने कर्नाटक की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।
विज्ञापन

चार अप्रैल से पांच मई तक चली प्रतियोगिता में यूपी टीम तीसरे स्थान रही। इन दिनों दर्शन घर पर आई हैं। इसकी जानकारी होने पर नगर पालिका अध्यक्ष बीरेंद्र फौजी ने दर्शन, गांव के प्रधान यशवंत सिंह व कोच हीरालाल एम कैथल को कार्यालय में बुलाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीरेंद्र फौजी ने कहा कि बेटी ने पूरे जिले का सम्मान बढ़ाया है। यूपी की कप्तान बनने के साथ ही उन्होंने टीम का प्रतिनिधित्व किया है। वह आगे भी बेहतर खेलें, इसके लिए हर संभव सहयोग किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed