फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   due to garbage the danger of disease

नहीं उठ रहा मेडिकल कचरा, बढ़ रहा बीमारियों का खतरा

Fri, 11 Jan 2019 12:11 AM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Published by: shailendra Kumar Updated Fri, 11 Jan 2019 12:11 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर। जिले में सरकारी और गैर सरकारी अस्पतालों से निकलने वाले मेडिकल कचरे को कागज पर उठाया जा रहा है। जिस फर्म को मेडिकल कचरा उठाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है, वह कभी अस्पतालों में झांकने तक नहीं जाती। मेडिकल कचरे बिखरा पड़ा होने से हर समय संक्रामक बीमारियां फैलने का खतरा मंडराता रहता है। विभागीय अफसर सबकुछ  जानने के बाद भी बेखबर हैैैं।
विज्ञापन


 जिला अस्पताल और 13 प्राथमिक व सामुदायिक केंद्र हैं। इसके अलावा 29 न्यू पीएचसी व 174 सब सेंटर हैं।  इसके अतिरिक्त 100 के करीब निजी अस्पतालों का पंजीकरण किया गया है। इन अस्पतालों से निकलने वाले मेडिकल कचरे को उठाने की जिम्मेदारी प्रयागराज की एक फर्म को सौंपी गई है। नियम के मुताबिक फर्म की गाड़ी को रोजाना हर अस्पताल आकर कचरे को एकत्र कर उसका निस्तारण करना है। सूत्रों की मानें तो इसके लिए स्वास्थ्य  महकमे से करीब 17 लाख सालाना का बजट निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन


इसके बाद भी संस्था का वाहन कचरा उठाने नहीं आता है। नतीजतन अस्पतालों से निकलने वाला कचरा परिसर में ही फैला रहता है। ऐसे में गंदगी की वजह से मरीजों में संक्रमण फैलने का खतरा तो बना ही रहता है, साथ ही कचरा निस्तारण न होने से मरीजों में संक्रमण फैलने का भी भय रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed