{"_id":"6411e4e83afe35e11c044524","slug":"dudhiya-murder-case-the-accused-who-came-on-remand-for-eight-hours-recovered-the-pistol-kaushambi-news-c-3-1-ald1006-79255-2023-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूधिया हत्याकांड: आठ घंटे की रिमांड पर आए आरोपी ने बरामद कराया तमंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूधिया हत्याकांड: आठ घंटे की रिमांड पर आए आरोपी ने बरामद कराया तमंचा
Wed, 15 Mar 2023 09:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Wed, 15 Mar 2023 09:01 PM IST
विज्ञापन
दूधिया हत्याकांड: आठ घंटे की रिमांड पर आए आरोपी ने बरामद कराया तमंचा
- दो मार्च को पुलिस को चकमा देकर कोर्ट में हाजिर हुआ था आरोपी सोनू
संवाद न्यूज एजेंसी
करारी। दूधिया बलराम हत्याकांड के मुख्य आरोपी सोनू को पुलिस ने बुधवार को रिमांड में लेकर पूछताछ की। सोनू की निशानदेही पर पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त तमंचा व कारतूस बरामद किया। घटना के बाद सोनू ने असलहा व कारतूस को बांस की झाड़ी में छिपाकर रखा था।
करारी कोतवाली क्षेत्र के कुतुबआलमपुर गांव का बलराम यादव (50) किसानी के अलावा दूध का व्यवसाय करते थे। 24 जनवरी को वह करारी कस्बे में दूध बांटकर साइकिल से घर वापस जा रहे थे। रास्ते में घात लगाकर बैठे बदमाशों ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी थी। पुलिस ने गांव के पप्पू, सोनू व एक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की। सर्विलांस की मदद से पुलिस ने कोखराज के लाट गांव निवासी विनोद यादव व पुरानी बाजार भरवारी के मनीश कौसर उर्फ़ चुन्नी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों लोगो ने बताया कि सोनू यादव क्षेत्र की एक युवती से एकतरफा प्यार करता था। अक्सर उसे छेड़ता था। बलराम ने सोनू को फटकार लगाते हुए युवती का पीछा न करने की हिदायत दी थी। इस बात से खिन्न सोनू यादव के कहने पर उन लोगो ने मिलकर बलराम की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने विनोद यादव व मनीश कौसर को जेल भेज दिया था। सोनू पुलिस को चकमा देकर दो मार्च को कोर्ट में हाजिर हो गया। पुलिस के अनुरोध पर अदालत ने सोनू को रिमांड पर लेने के बाद तमंचा व कारतूस बरामद कर लिया है।
-- -- -- -- -- --
वारदात के बाद विहार भाग गया था सोनू
करारी। सोनू ने पुलिस को बताया कि इसके बाद उसने मोबाइल बंद कर लिया और बक्सर ( बिहार) भाग गया था। करीब दस दिन वहां रहने के बाद वकील से संपर्क कर अदालत में हाजिर हो गया।