{"_id":"4a40c736-bbb9-11e2-811c-d4ae52bc57c2","slug":"drunken-cbi-constable-made-nuisance-in-mall","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में धुत सीबीआई कांस्टेबलों ने मचाया उत्पात ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे में धुत सीबीआई कांस्टेबलों ने मचाया उत्पात
कौशांबी/ब्यूरो
Updated Mon, 13 May 2013 04:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नशे में धुत सीबीआई कांस्टेबलों ने महाराजपुर स्थित एक मॉल के बार में खूब उत्पात मचाया। कांस्टेबलों ने बाउंसरों से जमकर मारपीट की।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने कांस्टेबलों को थाने लाकर शांतिभंग के तहत कार्रवाई की है। इनमें से एसपीजी में है और दूसरा कांस्टेबल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
घटना रविवार शाम करीब पांच बजे की है। नशे में धुत तीन युवक मॉल के बार में घुसने की कोशिश कर रहे थे। बाउंसरों ने युगल एंट्री की बात कहकर उन्हें रोका तो सीबीआई का रौब दिखाने लगे।
विज्ञापन
बाउंसरों ने उन्हें बाहर जाने को कहा तो वे हाथापाई पर उतारू हो गए और एक बाउंसर की पिटाई भी कर दी। इसके बाद मॉल प्रबंधकों ने उन्हें पकड़कर पुलिस को मामले की सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को हिरासत में ले लिया। एसएचओ ने बताया कि तीनों शालीमार गार्डन निवासी हैं। एक सीबीआई में कांस्टेबल है और हापुड़ चुंगी पर तैनात है। दूसरे की एसपीजी में होने की चर्चा है। तीसरा इनका दोस्त है।
तीनों को हिरासत में लेकर मामले की जांच कराई जा रही है। आरोपियों को मेडिकल के लिए भेजा गया है, साथ ही सीबीआई अफसरों को भी सूचित किया गया है।