Kaushambi : नशे में धुत स्कूल वाहन चालक ने ठेले में टक्कर मारने के बाद पटरी दुकानदारों को रौंदा, तीन लोग घायल
घटना के अनुसार कोखराज थाना क्षेत्र के भरवारी कस्बे की है। जहां बृहस्पतिवार की सुबह नौ बजे डाकघर के पास नगर क्षेत्र स्थित स्कूल का एक वाहन स्कूली बच्चों को लेने जा रहा था, तभी अचानक तेज आवाज के साथ सब्जी की दुकान को कुचलते हुए सब्जी के ठेले से टकरा गया। यह स्कूल बस चायल के पूर्व विधायक संजय गुप्ता का बताया जा रहा है।
विस्तार
कोखराज थाना क्षेत्र के भरवारी कस्बे में शराब के नशे में धुत स्कूल वाहन चालक ने तेज रफ्तार में सब्जी के ठेले में टक्कर मारी और पटरी पर लगी सब्जी की दुकान पर वाहन चढ़ा दिया,जिसमे तीन लोग घायल हो गए। वहीं सब्जी के ठेले के कई टुकड़े हो गए और पटरी पर लगी सब्जी की दुकान में रखी सब्जियां खराब हो गईं। घटना के बाद लोगो की भीड़ जमा हो गई। गनीमत रही कि स्कूली वाहन में बैठे बच्चो को चोट नहीं आई, अन्यथा बड़ा हादसा हो जाता।
घटना के अनुसार कोखराज थाना क्षेत्र के भरवारी कस्बे की है। जहां बृहस्पतिवार की सुबह नौ बजे डाकघर के पास स्थित भाजपा के पूर्व विधायक संजय गुप्ता के स्कूल का एक वाहन स्कूली बच्चों को लेने जा रहा था, तभी अचानक तेज आवाज के साथ सब्जी की दुकान को कुचलते हुए सब्जी के ठेले से टकरा गया। टक्कर इतनी तेज थी कि ठेले के कई टुकड़े हो गए। सब्जियां दूर दूर तक उछलकर सड़क पर फैल गईं। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने चालक महेश (42) पुत्र शुकरु निवासी चरवा थाना चरवा को घेरकर पकड़ लिया।
घटना में सब्जी लगाने वाले के मुस्ताक (14) पुत्र निजाम, इम्तियाज (16) को सीएचसी मूरतगंज में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। सब्जी खरीद रहे डॉक्टर रमेश (45) को टक्कर से गंभीर चोट लग गई। जिसमे डॉ रमेश को अधिक चोट आई है,जिन्हे लेकर इलाज के लिए परिजन प्रयागराज ले गए है। इस संबंध में कोखराज थाना प्रभारी इंद्रदेव ने कहा कि स्कूली वाहन को कब्जे में लेकर जॉच की जा रही है, तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जाएगीl यह स्कूल बस चायल के पूर्व विधायक संजय गुप्ता का बताया जा रहा है।
इस संबंध में पूर्व विधायक संजय कुमार गुप्ता ने कहा कि चालक ने स्कूली वाहन को बुधवार को स्कूल में खड़ी नहीं किया था। चालक वाहन को घर से निकला था। स्कूल पहुंचता तो नशे में होने की जानकारी होती। चालक ने नशा करने का अपराध किया है, जो की क्षम्य नहीं है। पुलिस को सूचित किया गया है कि चालक के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही करे l