फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Drizzle with the torpid by cold wave

बूंदा-बांदी के साथ शीतलहर से ठिठुरा द्वाबा

Sat, 03 Jan 2015 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी Updated Sat, 03 Jan 2015 12:37 AM IST
विज्ञापन
Drizzle with the torpid by cold wave
मंझनपुर। पुरवा हवा के झोंके के साथ बृहस्पतिवार को मौसम एक बार फिर सर्द हो गया। बुधवार की रात से लगातार दिनभर हुई बूंदा-बांदी और शीतलहर के साथ बढ़ी ठंड से रोम-रोम कांप उठा। सुबह से धुंध और हवाओं का सितम शुक्रवार को भी दिनभर जारी रहा। गलन भरी ठंड से दिनभर लोग अपने घरों में दुबके रहे। वहीं बाजार की सड़कों पर सन्नाटा सा दिखा। शीतलहर और गलन से लोगों के हाथ पैर सुन्न रहे।
विज्ञापन


बुधवार की रात से ही सर्द हवाओं के साथ मौसम एकाएक बदल गया। बृहस्पतिवार को न्यूतम और अधितकम तापमान नीचे खिसकने और पुरवा हवा के साथ हुई झमाझम बारिश के कारण ठंड ने विकराल रूप धारण कर लिया। सर्द हवाओं के साथ 48 घंटे तक हुई लगातार बूंदाबांदी से आवाम एक बार फिर ठिठुर उठा। कोहरे की धुंध के साथ दिनभर चली सर्द हवाओं से हाड़ कंपा देने वाली ठंड से लोग घरों में दुबके रहे। लोग गर्म कपड़ों में लिपटे होने के बाद भी कांपते नजर आए। दो दिन से  लोग सूर्य देव के दर्शन के लिए टकटकी लगाए रहे, पर दिनभर बादल की छाए रहे। ठंड के कातिलाना सितम से लोगों के हाथ-पैर सुन्न रहे। वहीं सड़कों पर भी सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन


द्वाबा में ठंड से निपटने के इंतजाम हवा-हवाई साबित हो रहे है। ठंड के सितम के बाद भी कस्बों और बाजारों में आने वाले मुसाफिर हाड़ कंपा देने वाली ठंड में सिकुड़ते रहे। बस अड्डों और सार्वजनिक स्थानों में अलाव के कोई इंतजाम नहीं किए गए हैं, जबकि ठंड से निजात के लिए भारी भरकम धनराशि भी जिला प्रशासन को मुहैया कराई जा चुकी है। इसके बाद भी कोई पहल नहीं की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed