{"_id":"66f7139aad0bac600d092557","slug":"drizzle-with-drizzle-relief-from-heat-kaushambi-news-c-261-1-kmb1003-116834-2024-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: रिमझिम संग झमाझम बारिश, गर्मी से राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: रिमझिम संग झमाझम बारिश, गर्मी से राहत
विज्ञापन
जिले में शुक्रवार का दिन बारिश के नाम रहा। कभी रिमझिम तो कभी झमाझम बारिश होती रही। इसी तरह रुक-रुक कर पूरे दिन बरसात होती रही। कई इलाकों में तो बारिश रुकी ही नहीं। इस बारिश ने गर्मी से राहत दिलाई है, लेकिन किसानों की परेशानी बढ़ गई है।
सुबह करीब छह बजे से ही बारिश शुरू हो गई थी। इसके बाद फिर देर रात तक कहीं तेज, कहीं झमाझम बारिश होती रही। मंझनपुर में कई चक्रों में पानी गिरा। सुबह हुई बारिश के कारण बच्चों को स्कूल पहुंचने में काफी दिक्कतें हुईं। इसके बाद कुछ घंटों के लिए बारिश थमी। दोपहर बाद फिर बारिश शुरू हो गई। यह क्रम देर रात तक जारी रहा
बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 32.1 और न्यूनतम 26.4 डिग्री था। जबकि, शुक्रवार को अधिकतम तापमान 31.5 और न्यूनतम 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भेलखा के सुंदरलाल, घना का पुरवा के कृष्णा, राम दयाल और बसोहरा के अमरसिंह का कहना है कि धान की फसल लगभग तैयार होने को है। 15 से 20 दिन में फसल की कटाई शुरू होनी थी। लेकिन, इन दिनों हो रही लगातार बारिश के कारण हवा के हल्के झोंके से ही फसल गिर जा रही है। इससे काफी नुकसान उठाना पड़ेगा।
विज्ञापन
वहीं कृषि विज्ञान केंद्र के विज्ञानी डॉ. मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मौसम विभाग ने शनिवार को भी गरज-चमक के साथ बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।
-- -- -- -- --
ओवरफ्लो हुआ तालाब, रास्तों में भरा पानी
फोटो-16
अजुहा। नगर पंचायत क्षेत्र में जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण शुक्रवार को हुई बारिश में नगरवासियों की परेशानी बढ़ गई। कृष्णा नगर मोहल्ला स्थित तालाब ओवरफ्लो हो गया। तालाब का पानी सड़क पर घुटनों तक भर गया। यह संपर्क मार्ग राष्ट्रीय राजमार्ग से शाखा, धुमाई, बरीपुर, मोंगला, ऐमापुर,पहाड़पुर, पइंसा, थोन, बालेका पुरवा, उंवारी सहित दर्जनों गांवों को जोड़ता है। मोहल्ले के प्रमोद कुमार ने बताया कि इस सड़क से जाने वाले रास्ते में कई विद्यालय पड़ते हैं। जिससे स्कूली बच्चों को गंदे पानी से ही होकर आना-जाना पड़ता है। रमेश चंद्र ने बताया कि थोड़ी सी बारिश में नया नगर मोहल्ले के सब्जी मंडी में पानी भर जाता है। इससे लोगों को आवागमन में दिक्कत का सामना करना पड़ता है। वहीं नगर पंचायत की चेयरमैन शांति कुशवाहा ने बताया कि कर्मचारियों को भेज कर पानी की निकासी की व्यवस्था कराई जाएगी।