{"_id":"6591c0d5a6f3b865d6041a25","slug":"drivers-blocked-the-highway-in-protest-against-hit-and-run-law-police-chased-them-away-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-6918-2024-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: हिट एंड रन कानून के विरोध में वाहन चालकों ने जाम किया हाईवे, पुलिस ने खदेड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: हिट एंड रन कानून के विरोध में वाहन चालकों ने जाम किया हाईवे, पुलिस ने खदेड़ा
Mon, 01 Jan 2024 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Mon, 01 Jan 2024 12:59 AM IST
विज्ञापन
अजुहा के पास राष्ट्रीय राजमार्ग में चक्का जाम के दौरान कुछ इस तरह से निकलती एंबुलेंस। सं
हिट एंड रन कानून के विरोध में वाहन चालकों ने जाम किया हाईवे, पुलिस ने खदेड़ा
-- - घंटे भर तक अजुहा कस्बे में हाईवे पर दोनों तरफ एक-एक किमी तकलगी रही वाहनों की लाइन
अजुहा। सड़क के नए नियम हिट एंड रन कानून को लेकर वाहन चालकों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। रविवार को भी वाहन चालकों ने कानून के विरोध में नेशनल हाईवे-2 पर अजुहा कस्बे के पास भौंतर मोड़ पर बीच में चक्काजाम कर दिया। आवागमन अवरुद्ध होने से हाईवे के दोनों तरफ तकरीबन एक-एक किमी तक जाम लग गया। बाद में पुलिस ने लाठी पटक कर चालकों को खदेड़ कर जाम समाप्त कराया। इस दौरान करीब घंटे भर तक लोग जाम में फंसे रहे।
सरकार सड़कों पर बढ़ती दुर्घटनाओं को लेकर नया कानून लाने जा रही है। इसमें दुर्घटना होने पर ड्राइवर को दस साल की जेल या दस लाख का जुर्माना लगाने की बात कही जा रही है। इससे वाहन चालकों में नाराजगी है। रविवार दोपहर 2.30 बजे अजुहा कस्बे में भौंतर मोड़ के पास ट्रक ड्राइवरों ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर गाड़ियां खड़ी कर जाम लगा दिया। सूचना के बाद कोतवाल जयचंद्र शर्मा, अजुहा चौकी इंचार्ज अरुण कुमार पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। तमाम कोशिश के बाद भी चालक नहीं माने तो पुलिस ने लाठियां पटककर दोपहर 3.30 बजे जाम समाप्त कराया। घंटे भर में ही राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों का लंबा काफिला लग गया था।
-- -- -- -- -- -
जाम में फंसी एंबुलेंस
अजुहा। ट्रक ड्राइवरों के चक्काजाम करने से राष्ट्रीय राजमार्ग का दोनों लेन बाधित रहा। इस दौरान एक एंबुलेंस भी जाम के फंस गई। गनीमत रही कि एंबुलेंस में कोई मरीज नहीं था। हालांकि, बाद में पुलिसकर्मियों ने राष्ट्रीय राजमार्ग के डिवाइडर को पार कराकर किसी तरह से बाहर निकलवा दिया।