फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Driver and cleaner escaped with wheat loaded truck

गेहूं लदा ट्रक लेकर चालक-खलासी फरार

Thu, 17 Oct 2019 12:46 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2019 12:46 AM IST
विज्ञापन
Driver and cleaner escaped with wheat loaded truck
गेहूं लदा ट्रक लेकर चालक-खलासी फरार
विज्ञापन

28 सितंबर को ओसा मंडी से लादा था गेहूं, ट्रांसपोर्टर ने दी तहरीर
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। लाखों रुपये का गेहूं लदा एक ट्रक लेकर चालक-खलासी फरार हो गए। खोजबीन के बाद भी सुराग नहीं लगने पर ट्रांसपोर्टर ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

प्रयागराज की ट्रांसपोर्ट कंपनी के मालिक मस्तराम तिवारी पुत्र अल्प नारायण निवासी बसुहार थाना सरायअकिल ने बताया कि 28 सितंबर को उन्होंने एक ट्रक में बंगलूरू भेजने के लिए ओसा मंडी से गेहूं लदवाया था। माल लोड होने के बाद चालक-खलासी गंतव्य के लिए रवाना हो गए। चार दिन बाद भी वहां नहीं पहुंचने पर चालक को फोन किया गया तो उसने बीमार होने की बात बताई। इसके बाद दूसरे दिन बताया कि लखनऊ में है। इसी के बाद से उसका फोन बंद हो गया। खलासी उसका बेटा है। उसका फोन भी ऑफ जा रहा है। ट्रांसपोर्टर ने चालक के घर जाकर पता किया तो वहां ताला बंद था। मामले में नगर कोतवाल उदयवीर सिंह का कहना है कि तहरीर मिली है। आरोपियों की तलाश कराई जा रही है। जल्द ही उन्हें जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed