{"_id":"61ddda1a520b4e6220050d2c","slug":"drinking-water-supply-stalled-for-three-days-due-to-transformer-burning-in-saini-kaushambi-news-ald324786532","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैनी में ट्रांसफार्मर जलने से तीन दिनों से पेयजल आपूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैनी में ट्रांसफार्मर जलने से तीन दिनों से पेयजल आपूर्ति ठप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैनी में ट्रांसफार्मर फुंकने से तीन दिन से पेयजल आपूर्ति ठप
संवाद न्यूज एजेंसी
सैनी। जल निगम की लापरवाही से सैनी कस्बे में तीन दिनों से पेयजल आपूर्ति ठप है। इससे कस्बे में नागरिकों को तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आरोप है कि शिकायत के बाद भी जल निगम के अधिशाषी अभियंता ट्रांसफार्मर बदलाने में रुचि नहीं ले रहे हैं।
सैनी कस्बे में पेयजल आपूर्ति के लिए जल निगम का ट्यूबवेल दलित बस्ती में लगा है। प्रधानपति श्रवण कुमार पटेल का कहना है कि शनिवार की शाम विद्युत ट्रांसफार्मर जल गया। उन्होंने नया ट्रांसफार्मर लगवाने के लिए जल निगम के अधिशाषी अभियंता शोभित श्रीवास्तव, जेई चेतन मिश्रा से संपर्क किया। इसके बावजूद किसी ने रुचि नहीं दिखाई। मंगलवार को स्थानीय नागरिकों ने फोन पर संपर्क कर विरोध अधिशाषी अभियंता जल निगम से जताया। इस पर अधिकारी ने कहा कि उन्होंने नए ट्रांसफारमर के लिए ऑनलाइन मांग की है। अब नया ट्रांसफार्मर लगाने का काम विद्युत विभाग का है। वह इसमें क्या कर सकते हैं। वहीं नागरिकों ने जब विद्युत विभाग के एसडीओ सिराथू प्रभात से संपर्क किया तो उन्होंने कहा कि सैनी में ऑनलाइन शिकायत दर्ज नहीं की गई है। यदि किसी ने की हो तो उन्हें शिकायत संख्या उपलब्ध करा दें, जिससे वे नए ट्रांसफार्मर लगवाने की औपचारिकता पूरी कराकर उपलब्ध करा दें। मंगलवार को कस्बे के लोगों ने एसडीएम विनय गुप्ता को समस्या से अवगत कराया है। एसडीएम सिराथू विनय कुमार गुप्ता का है कि सैनी में पेयजल आपूर्ति शीघ्र ही बहाल होगी। किसी की मनमानी उन्होंने जल निगम के अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वह समस्या का समाधान कराएं।