फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   drinking water problem

पेयजल की किल्लत से ग्रामीण परेशान, प्रदर्शन

Fri, 13 May 2016 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Fri, 13 May 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
drinking water problem
other
 दिनों दिन जल स्तर नीचे खिसकने से जिले के ग्रामीण इलाकों में पेयजल की समस्या गहराती जा रही है। ग्रामीणाें द्वारा आए दिन जिला व ब्लॉक अधिकारियों के दफ्तरों में प्रदर्शन कर हैंडपंप लगाने व रिबोर की मांग की जा रही है लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। ऐसा ही मामला बुधवार को नेवादा ब्लॉक के  मुस्तफाबाद के मजरा गांव पिपरहटा में देखने को मिला है।
विज्ञापन


जिला मुख्यालय मंझनपुर आए दर्जनों की तादाद में महिला और पुरुषों ने प्रदेश सरकार व जिला प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन कर पेयजल किल्लत के निपटारे की मांग दोहराई। ग्रामीणों का कहना था कि बस्ती में लगभग 150 घर की आबादी है। जिसमें दर्जनों की तादाद में हैंडपंप लगे हैं लेकिन ज्यादातर हैंडपंप या तो ठप है या फिर पानी की जगह कीचड़ उगलना शुरू कर दिया है। ग्रामीणों ने ब्लॉक में बीडीओ का घेराव किया तथा मांग की गई कि हैंडपंपों का रिबोर कराया जाए।
विज्ञापन


जिस पर अफसरों ने शीघ्र समस्या निदान का आश्वासन देेकर वापस कर दिया लेकिन अब तक कुछ नही हो सका है। बृहस्पतिवार को रमाशंकर, अवधेश कुमार, लालचन्द्र, दिनेश कुमार, रानी देवी, संगीता, राजरानी ,रंजीत कुमार, संजय, अरविंद कुमार, मोनू कुमार आदि लोग मांग किया कि जांच कराकर नए हैंडपंप लगाए जाए जिससे लोगों को पानी किल्लत से निजात मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


 जिला मुख्यालय में पेयजल के लिए बिछाई गई पाइप लाइन समदा मार्ग पर कई जगह क्षतिग्रस्त हो गई है। जिससे पानी दिन-रात सड़क पर बहता रहता है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि शिकायत के बाद भी नगर पंचायत प्रशासन द्वारा उसे दुरुस्त नहीं कराया जा रहा है। जिसे लेकर लोगों में आक्रोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed