{"_id":"6a2471659e8241dab004756a","slug":"drains-in-11-wards-are-clogged-with-filth-increasing-the-risk-of-infection-kaushambi-news-c-261-1-kmb1022-142684-2026-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: 11 वार्डों की नालियां गंदगी से जाम, संक्रमण का बढ़ा खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: 11 वार्डों की नालियां गंदगी से जाम, संक्रमण का बढ़ा खतरा
Sun, 07 Jun 2026 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Sun, 07 Jun 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
सिराथू नगर पंचायत के धाता रोड में गंदगी होने से बजबजा रहा नाला। संवाद
बरसात का मौसम आने में अब कुछ ही दिन बचे हैं। लेकिन सिराथू नगर पंचायत क्षेत्र के 11 वार्ड और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में चार महीने से नाले-नालियों की सफाई न होने से गंदगी से पटे हैं। ऐसे में मानसून की दस्तक के साथ जलभराव, दुर्गंध और संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है, जिससे लोगों की चिंता बढ़ने लगी है।
नगर पंचायत क्षेत्र में टाकीज रोड, धाता रोड, मंझनपुर रोड, पावर हाउस रोड सहित 11 वार्डों में जल निकासी के लिए नाले और नालियां बनाई गई हैं, लेकिन लंबे समय से उनकी सफाई नहीं कराई गई है।
बदबू और मच्छरों से लोग परेशान
नगर पंचायत में सफाई व्यवस्था के लिए करीब 50 कर्मचारियों की तैनाती है। इसके बावजूद बीते चार महीने से नालों की समुचित सफाई नहीं हुई। एक माह पूर्व मंझनपुर रोड पर लगभग 19 लाख रुपये की लागत से नाला निर्माण कराया गया था, लेकिन उसमें भी गंदगी जमा होने लगी है। नालों में दूषित पानी भरा रहने से दुर्गंध फैल रही है और आसपास रहने वाले लोगों को सांस लेने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
ग्रामीण क्षेत्रों में भी हालात बदहाल
सिराथू ब्लॉक के नारा, मलाक पिंजिरी, राघवपुर, शमशाबाद सहित कई ग्राम पंचायतों में नालों की सफाई नहीं होने से बारिश में जलभराव की आशंका बनी हुई है। वहीं कड़ा ब्लॉक के सैनी के मजरा विजयीपुर में दारानगर मार्ग पर सड़क किनारे बने नाले गंदगी से भर गए हैं, जिससे सड़क पर पानी जमा रहता है और राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ती है।
सभी ग्राम पंचायत सचिवों को नालों की सफाई कराने के निर्देश दिए गए हैं। निर्देशों के बावजूद लापरवाही मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। -भावेश कुमार शुक्ला, बीडीओ
नगर पंचायत में नालों की सफाई के लिए कर्मचारियों को टीम बनाकर काम करने का निर्देश दिया गया है। जिसमें प्रमुख नालों के साथ वार्डों में छोटी नालियों की बरसात के पहले साफ सफाई कराई जाएगी। - योगेश कुमार गौड़ एसडीएम व प्रभारी ईओ नगर पंचायत सिराथू