{"_id":"6a1b28cd2d47f34d680610de","slug":"drains-clogged-before-monsoon-polluted-water-spreading-kaushambi-news-c-261-1-pr11022-142337-2026-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: मानसून से पहले नालियां जाम, फैल रहा दूषित पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: मानसून से पहले नालियां जाम, फैल रहा दूषित पानी
Sat, 30 May 2026 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Sat, 30 May 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
अजुहा कस्बे के वार्ड नंबर 2 अंबेडकर नगर में बजबजाती नाली। संवाद
मानसून की दस्तक से पहले जिले के नगर निकायों में सफाई व्यवस्था की पोल खुलने लगी है। बृहस्पतिवार को हुई तेज बारिश की वजह नगर पालिका और नगर पंचायत क्षेत्र समेत कई कस्बों में नालियां चोक होने से दूषित पानी सड़कों पर बह रहा है। इससे जलभराव, दुर्गंध और संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है।
मंझनपुर के गांधी नगर, ओसा रोड, चक नगर व कचहरी मार्ग और भरवारी के स्टेशन रोड और बाजार क्षेत्र में जलनिकासी प्रभावित है। सरायअकिल के फकीराबाद में वर्षों से नालियां चोक रहने के कारण गंदा पानी मुख्य मार्ग पर बह रहा है।
सिराथू नगर पंचायत के हौलीपर, परसीपुर, नया नगर और आंबेडकर नगर वार्डों में कूड़े से पटी नालियां बजबजा रही हैं। हाल की बारिश में जलनिकासी न होने से रास्तों पर पानी भर गया। अजुहा के वार्ड नंबर दो आंबेडकर नगर में नालियों में गंदा पानी जमा रहने से मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है।
विज्ञापन
दारानगर कड़ा धाम के वार्ड नंबर पांच फरीदगंज में नाली निर्माण न होने से गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। करारी, चरवा और पश्चिमशरीरा के कई मोहल्लों में भी नालियों की सफाई न होने की शिकायतें हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि हर साल सफाई के दावे किए जाते हैं, लेकिन जमीनी स्थिति नहीं बदलती।
बारिश के मौसम को देखते हुए जिले की सभी नगर पंचायतों और नगर पालिकाओं को विशेष अभियान चलाकर प्रमुख नालों व नालियों की सफाई कराने के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए 15 दिन की समय-सीमा निर्धारित की गई है। कई स्थानों पर सफाई कार्य शुरू हो चुका है और निर्धारित अवधि में इसे पूरा कराया जाएगा। - शालिनी प्रभाकर, अपर जिलाधिकारी