फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Dr. BR Ambedkar Smart Library will give wings to the dreams of rural students

Kaushambi News: डॉ. बीआर अंबेडकर स्मार्ट लाइब्रेरी से ग्रामीण छात्रों के सपनों को मिलेंगे पंख

Mon, 02 Mar 2026 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Mon, 02 Mar 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Dr. BR Ambedkar Smart Library will give wings to the dreams of rural students
अजुहा में बनकर तैयार हुई डॉ. बीआर अंबेडकर स्मार्ट लाइब्रेरी’’- संवाद
ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को अब बड़े शहरों जैसी पढ़ाई की सुविधाएं अपने ही जिले में मिल सकेगी। सांसद ने जनपद में चरणबद्ध रूप से निशुल्क डॉ. बीआर अंबेडकर स्मार्ट लाइब्रेरी नेटवर्क स्थापित करने की घोषणा की है। पहल का उद्देश्य संसाधनों के अभाव में पिछड़ रहे ग्रामीण और कस्बाई छात्रों को आधुनिक, तकनीक-संपन्न और अनुशासित अध्ययन वातावरण उपलब्ध कराना है।
विज्ञापन


अभियान की पहली कड़ी के रूप में अजुहा कस्बे में स्थापित डॉ. बीआर अंबेडकर स्मार्ट लाइब्रेरी पूरी तरह तैयार हो चुकी है। इसका औपचारिक उद्घाटन 6 मार्च को शाम चार बजे होगा। लगभग 40 विद्यार्थियों की बैठने की क्षमता वाली यह लाइब्रेरी अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है।
विज्ञापन

यहां एयर कंडीशनिंग (एसी), हाई-स्पीड इंटरनेट, डिजिटल स्मार्ट डिवाइस और स्मार्ट क्लास सेटअप की व्यवस्था की गई है, जिससे छात्र बेहतर माहौल में पढ़ाई कर सकें। साथ ही ऑनलाइन एसएससी कोचिंग, कॅरिअर काउंसलिंग सत्र, समय-समय पर वर्कशॉप और विषय विशेषज्ञों की तरफ से समय-समय पर मार्गदर्शन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद पुष्पेंद्र सरोज का कहना है कि इस स्मार्ट लाइब्रेरी का उद्देश्य केवल पुस्तकें उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि ग्रामीण प्रतिभाओं को तकनीकी संसाधनों और सही मार्गदर्शन से जोड़ना भी है। उन्होंने नागरिकों से पुस्तक दान और सहयोग की अपील करते हुए इस शैक्षिक अभियान को जनआंदोलन बनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed