फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   dpro kaushambi

डीपीआरओ का निरीक्षण, सफाईकर्मी निलंबित

Mon, 08 Aug 2016 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Mon, 08 Aug 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
विकास खंड मूरतगंज के भीटी गांव का रविवार को डीपीआरओ ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गांव में गंदगी का अंबार मिला। उन्होंने तीन सफाई कर्मियों की टीम लगाकर गांव की गंदगी साफ कराई। गांव में तैनात सफाई कर्मी को उन्होंने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।
विज्ञापन


भीटी गांव में पांच दिन से डायरिया का प्रकोप है। अब तक बीमारी की जद में दर्जनभर से अधिक लोग आ चुके हैं। बीमारी की खबर सुनकर रविवार को डीपीआरओ कमल किशोर गांव की सफाई व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे। गांव पहुंचने पर गंदगी का नजारा देखकर वह दंग रह गए। उन्होंने सफाई कर्मी भारत सिंह के बावत ग्रामीणों से पूछताछ की तो पता चला कि माह भर से आया ही नहीं। नाराजगी जाहिर करते हुए उन्होंने भारत सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। इसके बाद तीन सफाई कर्मियों की टीम लगाकर गांव की गंदगी साफ कराया। डीपीआरओ ने लापरवाह सफाई कर्मचारियों को सुधर जाने की चेतावनी देते हुए सर्फाई व्यवस्था दुरुस्त रखने को कहा है। किसी भी गांव में गंदगी दिखी तो संबंधित सफाई कर्मी की खैर नहीं है।
विज्ञापन


सीएमओ ने लगाई टीम
 भीटी गांव में डायरिया का प्रकोप फैला हुआ है। पचास से ज्यादा बीमार पूरामुफ्ती, मूरतगंज और चायल के अस्पताल में भर्ती कराए जा चुके हैं। डायरिया का असर ये है कि दो दिन पहले डीएम, एसपी को वहां सीएमओ को लेकर जाना पड़ा। इसके बाद से गांव के 160 लोगों का इलाज किया जा चुका है। सीएमओ ने वहां पर 24 घंटे की अलग-अलग शिफ्ट में चिकित्सकों की टीम लगा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed