फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   DPO kept crying in guilt, spent the night in two blankets in jail

Harassment :  : अपराध बोध में रोता रहा डीपीओ, जेल में दो कंबल में कटी रात, व्हाट्सएप चैट से खुलेगा राज

Fri, 30 Dec 2022 05:16 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 30 Dec 2022 05:16 AM IST
सार

घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हुआ। इसके अलावा डीपीओ महिला कर्मचारी के व्हाट्सएप पर अश्लील चैट भी करता था। वीडियो वायरल होने के बाद महिला ने मंगलवार को घटना की शिकायत डीएम सुजीत कुमार से की गई थी।

विज्ञापन
DPO kept crying in guilt, spent the night in two blankets in jail
कौशांबी : डीपीओ राजनाथ राम। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

महिला कर्मचारी के साथ छेड़खानी मामले में जेल भेजा गया जिला प्रोबेशन अधिकारी बुधवार रात कारागार में करवटें बदल-बदल कर रोता रहा। जेल प्रशासन की तरफ से उसे समान्य बंदियों की तरह क्वारंटीन सेल में रखा गया और ठंड से बचने के लिए दो कंबल दिए गए। प्रोबेशन कार्यालय के अधीन संचालित वन स्टॉप सेंटर की एक महिला कर्मचारी के साथ डीपीओ राजनाथ राम ने दफ्तर के अंदर छेड़खानी की थी।

विज्ञापन


घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हुआ। इसके अलावा डीपीओ महिला कर्मचारी के व्हाट्सएप पर अश्लील चैट भी करता था। वीडियो वायरल होने के बाद महिला ने मंगलवार को घटना की शिकायत डीएम सुजीत कुमार से की गई थी। इस मामले में महिला की तहरीर पर देर रात डीपीओ के खिलाफ सदर कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की। 
विज्ञापन


बुधवार को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा। गिरफ्तारी के बाद से ही डीपीओ अपराध बोध में रोता रहा। रात को जेल में उसे क्वारंटीन बैरक में समान्य बंदियों के साथ रखा गया। जेल से जुड़े सूत्रों की मानें तो डीपीओ को बिछाने और ओढ़ने के लिए दो कंबल दिए गए। इसी कंबल में वह रात भर करवटें बदलते हुए रोते रहे। जेल अधीक्षक राकेश कुमार का कहना है जेल मैनुअल के हिसाब से जो खाना सभी बंदियों को दिया जाता है, वही डीपीओ को भी दिया गया था।  पता चला कि उसने शायद रात को खाना नहीं खाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी डीपीओ की बढ़ेंगी मुश्किलें, व्हाट्सएप देगा राज
महिला कर्मचारी के साथ छेड़खानी में फंसे डीपीओ राजनाथ राम की अभी और भी मुश्किलें बढ़ेंगी। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के दौरान पर्याप्त साक्ष्य तो हासिल कर लिया, लेकिन उसे पुख्ता करने के लिए व्हाट्सएप कंपनी से मोबाइल के मैसेज मंगवाने की मंशा है। माना जा रहा है डीपीओ का और भी महिला कर्मचारियों के साथ जोर-जबरजस्ती का मामला बेनकाब हो सकता है। 

डीपीओ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने वाली महिला कर्मचारी ने साक्ष्य के तौर पर छेड़खानी का वीडियो व अश्लील चैट का स्क्रीन शाट पुलिस को उपलब्ध कराया है। इसके अलावा दफ्तर में ही काम करने वाली एक महिला कर्मचारी ने भी उसके खिलाफ 24 दिसंबर को छेड़खानी की शिकायत की थी। जो मुकदमा दर्ज किया गया है उसके मजमून में भी उस महिला के साथ छेड़खानी का जिक्र है।

पुलिस विभाग के सूत्रों की मानें तो डीपीओ के मोबाइल से और भी कई राज मिले है। सीओ सिटी योगेंद्र कृष्ण नारायण सिंह का कहना है आशंका है कि डीपीओ ने कुछ चैट डिलीट कर दिया हो। व्हाट्सएप कंपनी से सारे चैट वापस आ जाएंगे। साइबर सेल की टीम को इसके लिए लगाया गया है। 

बढ़ेगी आईटी एक्ट की धारा
सीओ का कहना है मुकदमे में आईटी एक्ट की धारा भी बढ़ाई जाएगी। अफसरों से रायशुमारी के बाद पहले मिली शिकायत (आउट सोर्सिंग महिला कर्मचारी) का अलग से केस फाइल करना है या इसी मुकदमे में जोड़ा जाना है, यह तय किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed