फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   dpo kaushambi

मातृत्व सप्ताह की जांच में डीपीओ को मिली लापरवाही

Sat, 15 Oct 2016 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Sat, 15 Oct 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
dpo kaushambi
other
मातृत्व सप्ताह के दूसरे चरण की शुरूआत में डीपीओ को आंगनबाड़ी केंद्रों में तमाम खामियां मिलीं। कहीं भोजन नहीं बना था तो, कहीं महिलाओं को मौसमी फल का वितरण नहीं किया गया था। डीपीओ ने इस मामले में सीडीपीओ नेवादा को प्रतिकूल प्रविष्टि दी है, साथ ही एक आंगनबाड़ी से उसका चार्ज छीन लिया है। इनके अलावा एक प्रधान व प्रधानाध्यापिका के खिलाफ कार्रवाई को पत्र लिखा है।
विज्ञापन


   डीपीओ राकेश मिश्र ने शुक्रवार को नेवादा ब्लॉक के  सबसे पहले भावापुर आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। यहां उनको सबकुछ ठीकठाक मिला। इसके बाद वह जरैनी पहुंचे। जरैनी में हौसला पोषण योजना के तहत आंगनबाड़ी कार्यकत्री ने भोजन तो दिया था, लेकिन महिलाओं को मौसमी फल का वितरण नहीं किया गया था। इस पर कार्यकत्री से स्पष्टीकरण मांगा गया है। तरना आंगनबाड़ी केंद्र में महिलाओं के लिए भोजन ही नहीं बना था।
विज्ञापन


आंगनबाड़ी कार्यकत्री सरोज देवी ने बताया कि ग्राम प्रधान श्रीपाल व प्रधानाध्यापिका उमा देवी श्रीवास्तव सहयोग नहीं कर रही हैं। इसलिए भोजन नहीं बन पाया। इस मामले में सरोज देवी से चार्ज छीन लिया गया है। साथ ही प्रधान व प्रधानाध्यापिका के खिलाफ कार्रवाई के लिए डीपीआरओ व बीएसए को पत्र भेजा गया। बसुहार में भी भोजन नहीं बना था। आंगनबाड़ी कार्यकत्री ने ग्राम प्रधान के सिर पर ठीकरा फोड़ा। बड़े पैमाने पर लापरवाही मिलने पर डीपीओ ने नेवादा सीडीपीओ ममता देवी को प्रतिकूल प्रविष्टि दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed