फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   dowry

इच्छा मृत्यु मांगने वाली विवाहिता को जिंदा जलाया

Thu, 12 Sep 2019 08:06 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 12 Sep 2019 08:06 PM IST
विज्ञापन
dowry
dowry
करारी। ससुरालियों की प्रताड़ना से तंग आकर इच्छा मृत्यु मांगने वाली करारी कस्बे की महिला को गुरुवार सुबह ससुरालियों ने केरोसिन छिड़ककर जिंदा जला दिया। हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने पीड़िता को जिला चिकित्सालय से एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया। उसके भाई की तहरीर पर पुलिस ने पूर्व चेयरमैन और सपा नेता मौला बख्श सहित 12 के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

करारी निवासी असगर मदनी पूर्व सभासद हैं। उन्होंने बताया कि उसकी बहन नसरीन जहां का विवाह करीब 23 साल पहले कस्बे के आजाद नगर मोहल्ले में निसार से हुआ था। अभी दो साल पहले निसार की मौत हो चुकी है। आरोप है कि इसके बाद से ससुराली नसरीन को प्रताड़ित करने लगे। उस पर घर छोड़कर भागने का दबाव बनाते थे। नहीं मानने पर अक्सर गाली-गलौज करते हुए बेरहमी से पिटाई करते थे। नसरीन ने कई बार इसकी शिकायत स्थानीय पुलिस के साथ एसपी तक से की थी। पर, पुलिस ने कार्रवाई के नाम पर कुछ नहीं किया। इससे परेशान होकर उसने हफ्ते भर पहले राष्ट्रपति को पत्र भेजकर इच्छा मृत्यु की अनुमति मांगी थी। इतना बड़ा कदम उठाने के बाद भी पुलिस हरकत में नहीं आई। नतीजतन आरोपियों का हौसला बढ़ा रहा। इल्जाम है कि गुरुवार सुबह बेटे अवैश के सामने ससुरालियों ने महिला को मिट्टी का तेल छिड़ककर आग के हवाले कर दिया। इससे पहले उसकी पिटाई भी की गई।
विज्ञापन

चीखें सुन मौके पर पहुंचे पड़ोसियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। सूचना पाकर पहुंचे मायके वालों ने झुलसी महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक इलाज के बाद हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने एसआरएन अस्पताल प्रयागराज रेफर कर दिया। पीड़ित मायके वालों का कहना है कि पुलिस गंभीर होती तो यह घटना नहीं होती। उन्होंने पुलिस पर आरोपियों से सांठगांठ कर उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है। पीड़िता के भाई मदनी की तहरीर पर देवर लईक अहमद, देवरानी रेहाना, इनके परिवार के ही कस्बे के पूर्व चेयरमैन और सपा नेता मौला बख्श, उनके बेटे शमसाद, इश्तियाक, इश्तेखार, मो. असलम, अरशद, नफीस, शहजादे, गुलाम तथा शाबिर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। फिलहाल किसी भी आरोपी को पकड़ा नहीं जा सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व चेयरमैन बोले, आरोप निराधार
मंझनपुर। पूर्व चेयरमैन और वरिष्ठ सपा नेता मौला बख्श का कहना है कि महिला के मायके वाले राजनैतिक रंजिश के चलते उन्हें व उनके बेटों को फंसा रहे हैं। महिला को प्रताड़ित किए जाने तक की उन्हें जानकारी नहीं है। बिरादरी होने के बावजूद महिला के मायके या उसकी ससुराल आना-जाना भी नहीं रहता है। महिला का भाई सभासद का चुनाव हारा था। तभी से वह खुन्नस रखता है।

एफआईआर लिखकर आरोपियों की तलाश कराई जा रही है। जल्द ही सभी को गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा। पीड़ित महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
केपी सिंह-इंस्पेक्टर, करारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed