फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Doubt over recruitment of 99 Asha daughters-in-law, DM orders investigation

Kaushambi News: 99 आशा बहुओं की भर्ती पर संदेह, डीएम ने दिए जांच के आदेश

Wed, 27 Mar 2024 03:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Wed, 27 Mar 2024 03:53 AM IST
विज्ञापन
Doubt over recruitment of 99 Asha daughters-in-law, DM orders investigation
स्वास्थ्य विभाग की ओर से आशा बहुओं के 99 पदों पर हुई भर्ती संदेह के घेरे में आ गई है। इसे संज्ञान लेकर डीएम जांच के निर्देश दिए हैं। डीएम के आदेश के बाद सीडीओ ने सीएमओ से भर्ती से संबंधित प्रक्रिया की जानकारी तलब की है। इसके बाद से भर्ती प्रक्रिया में शामिल अफसरों की नींद उड़ी है।
विज्ञापन

जिले में आशा बहुओं के 151 पद रिक्त हैं। करीब छह महीने पहले इन पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई थी। आशा बहुओं का चयन ग्राम पंचायत की ओर से किया जाता है। 151 में से से 99 आशा बहुओं के चयन की प्रक्रिया लोकसभा चुनाव की घोषणा के पहले ही पूरी हुई है। जबकि, शेष 52 पदों की भर्ती चुनाव के चक्कर में अटक गई है।
विज्ञापन

इसी बीच चायल के चलौली गांव के प्रधान मैदान सिंह ने डीएम से आशा बहुओं की भर्ती के संबंध में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने चयन में मनमानी का आरोप लगाया। डीएम राजेश कुमार राय ने इसे संज्ञान लेकर सीडीओ डॉ. रवि किशोर त्रिवेदी को जांच के आदेश दिए। सिर्फ चलौली ही नहीं, डीएम ने सभी 99 आशाओं की भर्ती की जांच का आदेश कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीडीओ ने बताया कि जिलाधिकारी के आदेश पर सीएमओ से आशाओं के रिक्त पदों, चयन प्रक्रिया और हुई भर्ती समेत आठ बिंदुओं की जानकारी 15 दिन के अंदर मांगी गई है। यह जानकारियां मिलने के बाद जांच शुरू की जाएगी। सीडीओ के यह जानकारियां तलब करने के बाद से ही सीएमओ ऑफिस में उन अधिकारियों के होश उड़े हैं, जो इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed