फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Donate according to zodiac sign on the day of Ganga Dussehra, luck will increase.

Kaushambi News: गंगा दशहरा के दिन राशि के अनुसार करें दान, भाग्य में होगी वृद्धि

Sun, 16 Jun 2024 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sun, 16 Jun 2024 02:06 AM IST
विज्ञापन
Donate according to zodiac sign on the day of Ganga Dussehra, luck will increase.
पंडित ज्ञानेंद्र शास्त्री।
करारी। गंगा दशहरा 16 जून (आज) मनाया जाएगा। यह पर्व हर साल ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है। पुराणों के अनुसार ज्येष्ठ शुक्ल दशमी, हस्त नक्षत्र में देवी गंगा शिव जी की जटाओं से निकलकर धरती पर आई थीं। इसलिए इस दिन को उनके नाम के रूप में मनाया जाता है। गंगा दशहरा के शुभ दिन पर मां गंगा की विधिपूर्वक पूजा करने का विधान है। इस साल यह तिथि बेहद शुभ होने वाली है, क्योंकि इस बार गंगा दशहरा पर अमृत सिद्धि योग बनेगा। इस योग में स्नान और ध्यान करने से व्यक्ति को कई तरह के लाभ प्राप्त होते हैं। ज्योतिष में अमृत सिद्धि योग को बहुत शुभ माना गया है। हुबलाल संस्कृत महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य पं. ज्ञानेंद्र शास्त्री का कहना है कि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार गंगा दशहरा पर गंगा स्नान करने से व्यक्ति को सभी पापों से मुक्ति मिलती हैं। इस दिन राशि के अनुसार दान पुण्य करने से विशेष फल मिलता है।
विज्ञापन


मेष: तिल और कपड़े का दान करना चाहिए। ऐसा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है।
वृषभ: धन का दान कर सकते हैं। ऐसा करना आपके लिए शुभ होगा।
मिथुन: पानी का दान करें। आप इस दौरान प्याऊ भी लगा सकते हैं। इससे शुभ फलों की प्राप्ति होती है।
कर्क: पीले फलों का दान करें। ऐसा करने से रुके हुए कार्यों को गति मिलती है।
सिंह: तांबे के बर्तन का दान करना चाहिए। आप अनाज का दान भी कर सकते हैं।
कन्या: बेलपत्र का दान करें। इससे मनोवांछित फलों की प्राप्ति होती है।
तुला: सात प्रकार के अनाज का दान करना करें। यह आपके लिए शुभ रहेगगा।
वृश्चिक: मौसमी फलों का दान करें। इससे भाग्य में वृद्धि होती है।
धनु : काले तिल का दान करें। इससे रुके हुए कार्यों को गति मिलेगी।
मकर: मिट्टी के घड़े दान करें। ऐसा करने से शुभ परिणाम मिलते हैं।
कुंभ: कोई भी सामग्री का दान करें। ऐसा करने से कष्टों का नाश होता है।
मीन: जल की सेवा करें। मनोवांछित फल की प्राप्ति होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed