{"_id":"0933a320f0c1bbb492091c12e5de7981","slug":"dog-bites-killed-innocent-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुत्ते के काटने से मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुत्ते के काटने से मासूम की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
Updated Tue, 19 May 2015 01:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पइंसा (ब्यूरो)। सिराथू तहसील के मोगला गांव में कुत्ते के काटने से एक मासूम की सोमवार की सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। महीने भर पहले खेत से लौटते से उसे कुत्ते ने काटकर लहूलुहान कर दिया था। मासूम की मौत से घर-परिवार में कोहराम मचा हुआ है। बता दें कि माेंगला गांव निवासी रिंकू (10) पुत्र गनेश प्रसाद महीने भर पहले खेत से घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में उसे कुत्ते ने काट लिया।
मासूम को लहूलुहान देख घर परिवार के साथ गांव के अन्य लोगों ने जान बचाते हुए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने एंटीरैबीज का इंजेक्शन देने के बाद उसे घर भेज दिया। बताया जा रहा है कि इधर कुछ दिनों ने मासूम का इलाज झाड़फूंक से चल रहा था। सोमवार की सुबह हालत बिगड़ती देख परिजन जब तक उसे अस्पताल लेकर पहुंचते मासूम की सांसें थम चुकी थीं। बच्चे की मौत से घर-परिवार में कोहराम मचा हुआ है।