{"_id":"6eb787a91b6deace3944e551a8541717","slug":"doaba-join-now-farmers-cultivating-medicinal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब औषधीय खेती से जुड़ेंगे दोआबा के किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब औषधीय खेती से जुड़ेंगे दोआबा के किसान
ब्यूरो/अमर उजाला, कौशाम्बी
Updated Sat, 14 Mar 2015 01:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर (ब्यूरो)। गेहूं, धान जैसी आम खेती से इतर अब दोआबा के किसान औषधीय फसलों की भी खेती करेंगे। औषधीय खेती से किसानों को जोड़ने के लिए उद्यान विभाग ने पहल की है। इसके तहत शुक्रवार को जिले के 26 किसानों को औषधीय खेती के गुर सिखाते हुए उन्हें पौधे और बीज का वितरण किया गया। जिला उद्यान अधिकारी राम सिंह यादव ने बताया कि औद्यानिक मिशन के तहत जिले के किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए उन्हें औषधीय, मसाला और फूलों की खेती से जोड़ने की योजना बनाई गई है।
इसी योजना के तहत जिले में इस साल 16 हेक्टेयर औषधीय खेती का लक्ष्य रखा गया है। इसमें चार हेक्टेयर में एलोवेरा, पांच हेक्टेयर में तुलसी और सात हेक्टेयर में सतावर की खेती की जाएगी। बताया कि इसके लिए चिह्नित किए गए 26 किसानों को एलोवेरा और सतावर के पौधे एवं तुलसी के बीज वितरित किया गया। परियोजना निदेशक आरसी पांडेय और जिला सूचना अधिकारी जेएन यादव ने किसानों को पौधे और बीज का वितरण किया। इस मौके पर अशोक कुमार, भानुचंद्र यादव, उधौश्याम, मोहम्मद सगीर, कमलाकांत आदि मौजूद रहे।