{"_id":"87e249ebf9f93518db104676520d893a","slug":"do-not-receive-housing-installment-raging-rural-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवास की किस्त नहीं मिलने पर भड़के ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवास की किस्त नहीं मिलने पर भड़के ग्रामीण
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
Updated Tue, 19 May 2015 01:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर। इंदिरा आवास की दूसरी किस्त नहीं मिलने से परेशान सिराथू ब्लाक के रामपुर मडूकी गांव के लोगों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। नाराज लोगों ने डीएम को दिए गए शिकायती पत्र में प्रधान पर पांच-पांच हजार रुपये मांगने का भी आरोप लगाया है। जिलाधिकारी ने जांच करवाकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवई और जल्द ही दूसरी किस्त दिलवाने का आश्वासन दिया है।
सिराथू ब्लाक के रामपुर मडूकी गांव में रहने वाले सत्तार, सुलेमान, जाकिर अली, गुलाब अली, मोहम्मद इसरार, छोट्टन, मैहरुन्निशा, यूनुस, नसीम आदि ने बताया कि वर्ष 2012-13 में उनके नाम इंद्रा आवास का आवंटन हुआ था। डेढ़ साल पहले उन्हें पहली किस्त मिली जिससे आधा अधूरा आवास बनकर तैयार है। अब दूसरी किस्त नहीं दी जा रही है। इसकी वजह से उन्हें तमाम तरह की परेशानी हो रही है। आरोप है कि प्रधान उनसे दूसरी किस्त दिलाने के नाम पर पांच-पांच हजार रुपए की मांग कर रहा है।
इसकी शिकायत खंड विकास अधिकारी से की गई तो उन्होंने कार्रवाई के बजाए ग्रामीणों को विकास भवन में बाबू के पास भेज दिया। ग्रामीण बाबू के पास गए तो उसने भी संतोषजनक जवाब नहीं दिया। इससे परेशान होकर गांव के लोगों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया और डीएम से शिकायत की। डीएम राजमणि यादव ने बताया कि गांव के लोगों के आरोपों की जांच करवाकर कार्रवाई की जाएगी।