{"_id":"689a4545ae727ec72f0ccb2e","slug":"dm-verified-the-complaints-of-igrs-on-the-spot-kaushambi-news-c-261-1-kmb1004-128972-2025-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: डीएम ने आईजीआरएस की शिकायतों का मौके पर जाकर किया सत्यापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: डीएम ने आईजीआरएस की शिकायतों का मौके पर जाकर किया सत्यापन
Tue, 12 Aug 2025 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Tue, 12 Aug 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
आईजीआरएस की शिकायतों के निस्तारण के लिए सोमवार को डीएम मधुसूदन हुल्गी ने स्थलीय निरीक्षण किया। कस्बे के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर एसडीएम व तहसीलदार के साथ भौतिक सत्यापन किया। उन्होंने शिकायतों के मौके पर ही निस्तारण का निर्देश दिया।
आदर्श नगर पंचायत करारी की सैयदा बानो ने घर में हिस्सा दिलाने की शिकायत की थी। तहसील मंझनपुर के राजस्वकर्मियों ने मौके पर जाकर जांच कर दोनों पक्षों का समझौता कराते हुए निस्तारण की रिपोर्ट लगा दी। डीएम को स्थलीय जांच में सही निस्तारण पाया। इसके बाद वह टीम के साथ मुकीमपुर पहुंचे।
यहां के सत्यम पाल ने आईजीआरएस के माध्यम से चकमार्ग की भूमि को चिह्नित करने की मांग की थी। जांच में राजस्व कर्मियों ने रिपोर्ट दी थी कि चकमार्ग राजस्व अभिलेखों में दर्ज है। जलभराव की वजह से पैमाइश करना संभव नहीं है। डीएम के स्थलीय निरीक्षण में शिकायत का निस्तारण सही पाया।
विज्ञापन
इसके अलावा उन्होंने प्रशिक्षु लेखपाल सलिल कुमार के साथ वरिष्ठ लेखपाल शीतेंद्र कुमार त्रिपाठी के साथ अन्य शिकायतों का निस्तारण कराने के निर्देश दिए। इस मौके पर मंझनपुर एसडीएम सुखलाल प्रसाद वर्मा, नायब तहसीलदार ओम प्रकाश सिंह, राजस्व निरीक्षक रामनरेश आदि मौजूद रहे।