फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   DM reached medical college by bike, action taken on vice principal

Kaushambi News: बाइक से मेडिकल कॉलेज पहुंचे डीएम, उप प्राचार्य पर कार्रवाई

Wed, 13 Aug 2025 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Wed, 13 Aug 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
DM reached medical college by bike, action taken on vice principal
सुबह आठ बजे बाइक से निरीक्षण करने जाते डीएम।   स्रोत: प्रशासन
मेडिकल कॉलेज में अव्यवस्था की पड़ताल करने डीएम सोमवार की सुबह बाइक से पहुंच गए। निरीक्षण के दौरान यहां एक तिहाई चिकित्सक ओपीडी से गायब मिले। साथ ही अस्पताल में उन्हें कई खामियां देखने को मिलीं। डीएम ने अव्यवस्थाओं को गंभीर लापरवाही बताते हुए खख्त कदम उठाया। उन्होंने उप प्राचार्य का वेतन रोकने के साथ ही अन्य पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के मुख्य अस्पताल और एमसीएच विंग की व्यवस्था बेपटरी होने की शिकायत मरीजों ने की थी। कॉलेज के अस्पताल में दो दर्जन से अधिक ओपीडी का संचालन होता है। जिसमें हर दिन 800 से 1000 मरीज इलाज कराने आते हैं। बता दें कि प्रत्येक ओपीडी में डॉक्टर को सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक बैठकर मरीजों का उपचार करने के निर्देश हैं। मरीजों का आरोप है कि डॉक्टर ओपीडी में कभी समय से नहीं आते। इस वजह से उन्हें परेशानी होती है।
विज्ञापन

मरीजों की समस्याओं के बारे में संवाद न्यूज एजेंसी ने बृहस्पतिवार को ''डीएम साहब! बहुत बीमार हूं, साढ़े नौ बज रहा है... अभी डॉक्टर नहीं आए...शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। खबर को संज्ञान लेते हुए डीएम मधुसूदन हुल्गी ने मंगलवार को सुबह 8:15 बजे बाइक से मेडिकल कॉलेज पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सबसे पहले पर्चा काउंटर निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने अल्ट्रासाउंड कक्ष के बाहर मरीजों की लंबी लाइन देख इसका कारण पूछा तो परेशान मरीजों ने आरोप लगाया कि चिकित्सक के देर से आते हैं। इसी तरह डीएम ने बालरोग, चेस्ट फिजिशियन, चर्मरोग, दंत रोग, नेत्र विभाग और आईसीयू सहित कई वार्डों में घूम-घूम कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते रहे। इस दौरान उन्हें ओपीडी में एक तिहाई डॉक्टर नहीं मिले। इसे गंभीरता से लेते हुए डीएम ने सख्त कदम उठाते हुए उप प्राचार्य का वेतन रोकने और अन्य पर कार्रवाई के निर्देश दिए।
----------
- डीएम ने सुबह मेडिकल कॉलेज का औचक निरीक्षण किया था। उनके निरीक्षण के दौरान कई डॉक्टर ओपीडी में नहीं थे। मरीजों ने बताया कि डॉक्टर देर से आते हैं। सभी को नोटिस देकर जवाब-तलब किया जाएगा। --- डॉ. एसके शुक्ला, सीएमएस

----
- सुबह अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान कई ओपीडी कक्ष खाली मिले और वहां मरीजों की लाइन लगी थी। साथ ही वार्ड, आईसीयू आदि का निरीक्षण किया गया है। उप प्राचार्य का वेतन रोके जाने का निर्देश दिया गया है। अन्य के खिलाफ भी जवाब-तलब कर कार्रवाई की जाएगी।
--- मधुसूदन हुल्गी, डीएम

सुबह आठ बजे बाइक से निरीक्षण करने जाते डीएम।   स्रोत: प्रशासन

सुबह आठ बजे बाइक से निरीक्षण करने जाते डीएम।   स्रोत: प्रशासन

सुबह आठ बजे बाइक से निरीक्षण करने जाते डीएम।   स्रोत: प्रशासन

सुबह आठ बजे बाइक से निरीक्षण करने जाते डीएम।   स्रोत: प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed