{"_id":"5828b8744f1c1b6729b3c6fd","slug":"dm-officer","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम की फटकार के बाद बूथों की ओर दौड़े अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम की फटकार के बाद बूथों की ओर दौड़े अफसर
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Mon, 14 Nov 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची में पुरुष व महिला मतदाता सूची के अनुपात में 40 फीसदी का अंतर होने पर डीएम ने नाराजगी जताई है। डीएम के तेवर दिखाने पर अधिकारियों ने विशेष अभियान के तहत 78 बूथों का बारीकी से निरीक्षण किया। सीडीओ भी बूथों का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने दो दर्जन से ज्यादा बूथों की जांच की। गांवों में वह बीएलओ और ग्राम प्रधान से मिलकर सूची में महिला मतदाताओें का नाम बढ़वा रहे हैं।
मतदाता सूची में महिला और पुरुष के वोटर अनुपात में छह से सात फीसदी का अंतर होना चाहिए, लेकिन मंझनपुर विधानसभा क्षेत्र में बनी मतदाता सूची में जेंडर रेशियो आयोग के मानक पर खरा नहीं उतर रहा है। मंझनपुर का जेंडर रेशियो में करीब 40 प्रतिशत का अंतर है। इसकी भनक निर्वाचन कार्य देख रहे अफसरों को लगी तो वह रेशियो सुधारने की कवायद में जुट गए हैं।
बीएलओ ड्यूटी से गायब अध्यापिका सस्पेंड
सदर विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची में महिला मतदाताओं की संख्या बढ़ाने के लिए डीएम के निर्देश पर रविवार को विशेष अभियान चलाया गया था। मंझनपुर प्रथम प्राथमिक विद्यालय की सहायक अध्यापिका सबाना परवीन रविवार को बीएलओ ड्यूटी से गायब थी। उप जिलाधिकारी लालजी मिश्र ने निरीक्षण किया तो अध्यापिका अनुपस्थित मिलीं। इस पर उन्होंने बीएसए दलश्रृंगार यादव को कार्रवाई करने के लिए पत्र भेजा। विशेष अभियान में इस तरह की लापरवाही बरतने पर बीएसए ने सहायक अध्यापिका सबाना परवीन को रविवार की देर शाम निलंबित कर दिया।