{"_id":"691ccc97c2c763cd07080c0d","slug":"dm-inspected-hatwa-abbaspur-cowshed-kaushambi-news-c-261-1-kmb1004-132562-2025-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: डीएम ने हटवा अब्बासपुर गोशाला का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: डीएम ने हटवा अब्बासपुर गोशाला का किया निरीक्षण
Wed, 19 Nov 2025 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Wed, 19 Nov 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
सरसंवा ब्लाक क्षेत्र के हटवा अब्बासपुर निराश्रित गो-आश्रय स्थल का मंगलवार को डीएम डाॅ. अमित पाल ने निरीक्षण किया। इस दौरान भूसा, चारा और पानी की उपलब्धता, साफ-सफाई, ठंड से बचाव की व्यवस्था और देखभाल की जानकारी ली। इस दौरान पशु चिकित्सक से गोशाला में अब तक हुई गोवंश की मौत को लेकर जवाब तलब किया। स्टॉक रजिस्टर में सचिव के हस्ताक्षर नहीं पाए जाने पर स्पष्टीकरण जारी करने का आदेश दिया।
डीएम के निरीक्षण के दौरान गोशाला में 170 गोवंश मौजूद थे। साफ-सफाई की स्थिति और भूसा का स्टाॅक ठीक पाया गया। डीएम ने मौके पर मौजूद पशु चिकित्सक डाक्टर अजीत सिंह से, गोशाला में अब तक हुई गोवंश की मौतों के करण को लेकर जवाब-तलब किया। उन्होंने बताया कि एक सप्ताह पहले चार्ज मिला है इसलिए जानकारी नहीं है। इस पर डीएम ने नाराजगी व्यक्त करते हुए मौतों के कारण की रिपोर्ट मांगी है। इसके साथ ही गोवंश को सर्दी से बचाने के लिए दूसरे शेड में भी तिरपाल लगाने के निर्देश दिए गए।