फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   dm did the inspection

कलक्ट्रेट में चल रहे कार्यालयों का डीएम ने किया मुआयना

Sun, 30 Dec 2018 12:27 AM IST
kaushambi Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 30 Dec 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर। डीएम मनीष कुमार वर्मा ने शनिवार को कलक्ट्रेट स्थित कार्यालयों का मुआयना किया। इस दौरान उन्होंने पटल प्रभारियों की नकेल कसी। निर्देशित किया कि वह शिकायतों के निस्तारण में गुणवत्ता के साथ-साथ समय का पूरा खयाल रखें। निस्तारण आख्या संतोषजनक नहीं होने पर संबंधित अधिकारी को पटल प्रभारी पुन: सूचित कर निस्तारण के लिए भेजें।
विज्ञापन


डीएम ने शनिवार को कलक्ट्रेट से संचालित विभिन्न कार्यालयों का मुआयना किया। सबसे पहले वह आईजीआरएस कार्यालय पहुंचे। यहां पर उन्होंने शिकायतों के निस्तारण की स्थिति जायजा लिया। पटल प्रभारी को निर्देशित किया कि शिकायतों के निस्तारण से संबंधित रजिस्टर बनाएं और उस पर फीडबैक तिथिवार तैयार करें। इसके बाद वह खाद्य सुरक्षा कार्यालय पहुंचे। यहां पर उन्होंने मिलावटी खाद्य सामग्री की बिक्री पर अंकुश लगाए जाने के लिए की गई छापेमारी का रजिस्टर देखा। इस दौरान उन्होंने जिले में बिक रहे खुले तेल के बावत खाद्य सुरक्षा अधिकारी से जानकारी कर छापेमारी का निर्देश दिया।
विज्ञापन


यहां पर जांच प्रविष्टियां समय से अंकित नहीं मिलने पर डीएम ने पटल प्रभारी मो. नसीम खां पर नाराजगी भी जाहिर किया। सूचना कार्यालय के निरीक्षण के दौरान उन्होंने समाचार पत्रों की कटिंग समेत अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली। रिकार्ड रूम का मुआयना करते समय उन्होंने नाजिर को नियमित रूप से दवाओं का छिड़काव किए जाने का निर्देश दिया। हिदायत दिया कि रिकर्ड रूम की फाइलों को दीमक आदि लगा तो खैर नहीं है। इसके अलावा 41, 45 से संबधित पत्रावलियों की बैंडिंग कराने व साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। डीएम के मुआयने से पटल प्रभारियों में हड़कंप रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed