{"_id":"5c1d37a6bdec2256b262e21f","slug":"dm-became-angry-on-tehsil-officers","type":"story","status":"publish","title_hn":"वसीयत के लंबित मामले देख भड़के डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वसीयत के लंबित मामले देख भड़के डीएम
Sat, 22 Dec 2018 12:27 AM IST
shailendra Kumar
kaushambi
kaushambi
Published by: shailendra Kumar
Updated Sat, 22 Dec 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चायल। डीएम मनीष कुमार वर्मा ने शुक्रवार को चायल तहसील का निरीक्षण किया। वसीयत के लंबित मामले देख नाराजगी जाहिर की। एसडीएम और तहसीलदार के पटल पर मिली गड़बड़ियों को दुरुस्त करने का निर्देश दिया। दोपहर करीब दो बजे डीएम चायल तहसील पहुंचे। सीधे एसडीएम कार्यालय में बैठककर बिंदुवार समीक्षा शुरू कर दी। पांच वर्ष से अधिक लंबित मामलों की प्रतिदिन सुनवाई कर तत्काल निस्तारित करने का निर्देश एसडीएम, तहसीलदार और नायब तहसीलदार को दिया। तहसीलदार कोर्ट में लंबे समय से लंबित वसीयत के प्रकरणों पर नाराजगी जाहिर की। वसीयत और दाखिल खारिज के मामले समय से निस्तारित करने का निर्देश दिया। सभी मुकदमों की ऑनलाइन फीडिंग कराने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने वरासत एवं धारा-34 की पत्रावलियाें का अवलोकन करते हुए निर्धारित समय सीमा में निस्तारण का निर्देश दिया।
बड़े बकायेदारों के विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए आरसी से संबंधित मामलों में प्राथमिकता पर वसूली करने का निर्देश दिया। सभी प्रकार की जनशिकायतों के आवेदन पत्रों के निस्तारण की समीक्षा की। डीएम ने अधिवक्ताओं की मांग पर तहसील में कोषागार की स्थापना के लिए एसडीएम को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। साथ ही साथ हदबन्दी से संबंधित प्रकरणों को अनावश्यक रूप से लंबित न होने देने हेतु निर्देशित किया है। उन्हेाने कहा है कि ऐसे कार्य में हीला हवाली करने वाले लेखपालों तथा अन्य राजस्व कर्मियों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करें। चिंहित किये गये भू माफियाओं के विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई के साथ ही साथ नए भू माफिया चिंहित करने का भी निर्देश दिया है। आय, जाति, निवास सहित अन्य प्रमाण पत्रों को समय से बनाने एवं निस्तारित करने का निर्देश दिया है। जिलाधिकारी ने भूलेख कम्प्यूटर कक्ष, सप्लाई कक्ष, मतदाता पंजीकरण कक्ष सहित अन्य पटलों केो देखा तथा पत्रावलियों को व्यस्थित रूप से रखने का निर्देश दिया। इस दौरान एसडीएम अनिल कुमार चतुर्वेदी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार सहित अन्य राजस्व कर्मी उपस्थित रहे।