{"_id":"9b5b87d151a606d174049cf5f829fb2b","slug":"dm-adopted-the-sport-in-the-village-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम के गोद लिए गांव में भी खेल!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम के गोद लिए गांव में भी खेल!
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Tue, 14 Jul 2015 01:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर (ब्यूरो)। जिलाधिकारी के गोद लिए गांव में कराए गए विकास कार्यों में भी बड़े पैमाने में घपलेेबाजी की गई है। गांव के ही एक युवक ने आरटीआई के तहत विकास कार्यों का ब्यौरा मांगा है। आरोप है कि वीडीओ ब्योरा देने में आनाकानी कर रहे हैं। इससे परेशान युवक ने मामले की शिकायत जिलाधिकारी से की है।
बता दें कि मंझनपुर ब्लाक की तियरा जमालपुर ग्राम सभा के मजरा मोअज्जमपुर को जिलाधिकारी ने गोद ले रखा है। गांव के लवलेश कुमार ने डीएम को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसने आरटीआई से मोअज्जमपुर गांव में चार साल के बीच हुए विकास कार्यों का ब्यौरा मांगा था। फोटो कापी के लिए उसने पांच हजार रुपये भी ग्राम सभा के खाते में जमा कर दिए हैं। इसके बाद भी वीडीओ ब्यौरा देने में आनाकानी कर रहे हैं। युवक की मानें तो विकास कार्य में जिम्मेदारों ने जमकर खेल किया है। गांव में कराए गए विकास कार्य मानक के विपरीत हैं। कई कार्य तो कागज पर ही कराकर खाते से रकम निकाल ली गई है। यही वजह है कि वीडीओ मांगी गई जानकारी देने में बहाने बना रहे हैं। आरोप है कि अधिकारियों से शिकायत करने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी जा रही है। इस वजह से वह और उसका परिवार सहमा हुआ है। जिलाधिकारी अनिल कुमार सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द सूचना उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है।