फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   diyaria fever

15 दिन में छह मौतों से सहमा दोआबा

Tue, 02 Aug 2016 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Tue, 02 Aug 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
दोआबा में पखवारे भर से डायरिया और बुखार का प्रकोप जानलेवा बना है। जिले भर में पंद्रह दिनों के भीतर हुई आधा दर्जन लोगों की मौत से हड़कंप मचा हुआ है। चिकित्सकों की टीम शहजाद पुर गांव में एक दिन कैंप लगाकर वापस लौट आई। स्वास्थ्य महकमे के अफसरों की अनदेखी का खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। गांव में कौन से बीमारी फैली हुई है। इसे जानने के लिए ही ग्रामीण परेशान हैं।
विज्ञापन


जिले में बुखार और डायरिया से हो रही मौतों पर विराम नहीं लगने से लोगों में दहशत पसरी हुई है। पंद्रह दिनाें के भीतर मासूमों समेत आधा दर्जन लोग मौत के गाल में समा चुके हैं। शहजादपुर गांव में एक हफ्ते के भीतर तीन बच्चों की मौत हुई थी। जिस पर स्वास्थ्य महकमे ने तेजी दिखाते हुए गांव में स्वास्थ्य कैंप लगाया। मगर इसके बाद  अपना पल्ला झाड़ लिया। वहीं, हर्रायपुर की रहने वाली बिट्टी देवी (4) पुत्री ननकी सिंह की रविवार सुबह इलाहाबाद के अस्पताल में बुखार से मौत हो गई।
विज्ञापन


बाल रोग विशेषज्ञ डा. विश्व प्रकाश का दावा है कि गांव में गंदगी से बीमारी का प्रकोप हुआ है। बताया कि सफाई की अनदेखी के कारण हैंडपंप और कुओं के समीप गंदगी पसरी हुई है। नालियां कचरे से पटी बजबजा रही हैं। इससे जहां मच्छरों का प्रकोप बढ़ा हुआ है। जिससे लोग संक्रामक बीमारी, बुखार, निमोनिया की चपेट में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed