फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Diwan posted in the security of the strong room fell from the roof and died

Kaushambi News: स्ट्रांग रूम की सुरक्षा में तैनात दीवान की छत से गिरकर मौत

Thu, 11 May 2023 08:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Thu, 11 May 2023 08:10 PM IST
सार

भवंस मेहता महाविद्यालय में बनाए गए स्ट्रांग रूम की सुरक्षा ड्यूटी में लगे दीवान राजीव सिंह का बृहस्पतिवार सुबह कॉलेज परिसर में शव मिला। माना जा रहा है कि दीवान की मौत छत से गिरने के कारण हुई।

विज्ञापन
Diwan posted in the security of the strong room fell from the roof and died
भरवारी भवंस मेहता स्थित स्ट्रांग रूम में सिपाही राजीव सिंह की मौत के बाद खड़ी पुलिस अधिकारियों क

विस्तार

भवंस मेहता महाविद्यालय में बनाए गए स्ट्रांग रूम की सुरक्षा ड्यूटी में लगे दीवान राजीव सिंह का बृहस्पतिवार सुबह कॉलेज परिसर में शव मिला। माना जा रहा है कि दीवान की मौत छत से गिरने के कारण हुई। इसकी पुष्टि सीसीटीवी फुटेज से की जा रही है। डीएम सुजीत कुमार, एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जांच-पड़ताल के बाद शव कब्जे में लिया गया। दीवान के मौत की खबर सुन परिजनों में कोहराम है।

विज्ञापन


चायल तहसील के निकायों के चुनाव की मतपेटिका रखने के लिए भवंस मेहता डिग्री कॉलेज भरवारी को स्ट्रांग रूम बनाया गया है। स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के लिए पुलिस लाइन में नियुक्त दीवान राजीव सिंह की ड्यूटी लगाई गई थी। राजीव सिंह मूलत: गाजीपुर जिले के नगर कोतवाली इलाके के गोरा बाजार पीर नगर के रहने वाले थे। बृहस्पतिवार सुबह करीब 11 बजे सुरक्षा ड्यूटी में लगे अन्य पुलिसकर्मियों ने राजीव का शव विद्यालय परिसर स्थित एक भवन के नीचे पड़ा देखा।

विज्ञापन

 

जानकारी के बाद पहुंचे डीएम, एसपी ने विद्यालय के स्टॉफ को बुलाकर कॉलेज में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली। एएसपी समर बहादुर ने बताया कि फुटेज से पता चला कि राजीव सिंह 5.23 बजे सीढ़ी से छत की तरफ जाते दिखे। ऐसा लग रहा है कि राजीव गर्मी से निजात पाने के लिए छत पर गए होंगे, जहां से गिरने के कारण उनकी मौत हो गई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतिसार निरीक्षक देवपाल ने बताया कि दीवान राजीव सिंह 1998 बैच के आरक्षी थे। उनकी तैनाती करारी कोतवाली में थी। सात अप्रैल को उन्हें पुलिस लाइन भेजा गया था। चार मई को भवंस मेहता डिग्री कॉलेज में बने स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के लिए उन्हें ड्यूटी पर रवाना किया गया था। उधर, देर शाम तक परिजनों के आने का इंतजार होता रहा। इसी वजह दीवान के शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया जा सका।

 

भरवारी भवंस मेहता स्थित स्ट्रांग रूम में सिपाही राजीव सिंह की मौत के बाद खड़ी पुलिस अधिकारियों क

भरवारी भवंस मेहता स्थित स्ट्रांग रूम में सिपाही राजीव सिंह की मौत के बाद खड़ी पुलिस अधिकारियों क

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed