फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Diwali nears, surge in prices keeps customers away from bullion market

Kaushambi News: दीपावली नजदीक, कीमतों में उछाल से सराफा बाजार से ग्राहक दूर

Sun, 28 Sep 2025 06:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sun, 28 Sep 2025 06:50 AM IST
विज्ञापन
Diwali nears, surge in prices keeps customers away from bullion market
सराफा बाजार में सोने-चांदी के दामों में लगातार बढ़ोतरी से व्यापारियों की चिंता बढ़ गई है। दीपावली नजदीक है। महंगाई के कारण ग्राहक ज्वेलरी खरीदने से बच रहे हैं। व्यापारियों की मानें तो, बिक्री में 40 फीसदी तक की गिरावट आई है।
विज्ञापन

धनतेरस व दीपावली को लेकर कारोबारियों को अच्छे व्यापार की उम्मीद थी लेकिन सोने-चांदी के दाम आसमान छू रहे हैं। सोना 1.18 लाख 24 कैरेट प्रति दस ग्राम और चांदी 1.30 लाख हजार प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई है। बढ़े दाम ने व्यापारियों के साथ ग्राहकों की भी चिंता बढ़ा दी है।
विज्ञापन

भरवारी के सराफा व्यापारी प्यारे लाल, भैला मकदूमपुर के रमेश वर्मा, करारी के शारदा प्रसाद व म्योहर के नित्यानंद सोनी आदि ने बताया कि कीमतों में उछाल से बाजार में सन्नाटा है। बिक्री में 40 फीसदी तक गिरावट आई है। धनतेरस व दीपावली में अच्छा व्यापार होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाएं स्वर्ण आभूषण खरीदना शुभ मानती हैं। दीपावली पर चांदी के सिक्के बहुत बिकते हैं। इस बार स्थिति काफी खराब दिख रही है। पिछली बार एक सिक्का दस ग्राम 800 रुपये का था, इस बार यही सिक्का अभी 1500 रुपये का बिक रहा है। दीपावली तक रेट क्या होगा, यह कह पाना मुश्किल है।
भैला मकदूमपुर के उदित नारायण मिश्र, नागचौरी पुरवा के लाल चंद्र पांडेय का कहना है कि हर साल वह धनतेरस पर चांदी का सिक्का खरीदते थे और दीपावली में पूजा करते है। इस बार दाम आसमान पर है। इसलिए सिक्का खरीदने का प्लान कैंसल कर दिया है।

ऑल इंडिया स्वर्णकार समाज के जिलाध्यक्ष राजू सोनी ने बताया कि धनतेरस व दीपावली पर अच्छे कारोबार की उम्मीद रहती है लेकिन इस बार दुकानों पर ग्राहकों की आवाजाही काफी कम हो गई है। सबसे ज्यादा दिक्कत छोटे व्यापारियों को हो रही है। पहले से आर्डर ले रखे ग्राहकों को अब उसी रेट पर आभूषण देने में समस्या हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed