{"_id":"6a5bd2102a816f2903092376","slug":"divisional-badminton-tournament-on-the-22nd-kaushambi-news-c-261-1-pr11004-144890-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: 22 को संभागीय, 25 जुलाई को जनपदीय बैडमिंटन प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: 22 को संभागीय, 25 जुलाई को जनपदीय बैडमिंटन प्रतियोगिता
विज्ञापन
जिला माध्यमिक क्रीड़ा समिति की ओर से अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग के बालक व बालिका खिलाड़ियों की बैडमिंटन प्रतियोगिताओं का आयोजन 22 जुलाई से किया जाएगा। संभागीय स्तर पर चयनित खिलाड़ी 25 जुलाई को लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज, चायल में आयोजित जनपदीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
जिला माध्यमिक क्रीड़ा समिति के खेल सचिव श्यामलाल ने बताया कि 22 जुलाई को सभी संभागों में संभागीय बैडमिंटन प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। सभी संभाग सचिव अपने स्तर पर प्रतियोगिता स्थल निर्धारित कर प्रतियोगिता संपन्न कराएंगे।
प्रतियोगिता स्थल की सूचना, विजेता और चयनित खिलाड़ियों की सूची समय से जिला माध्यमिक क्रीड़ा समिति कार्यालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे।
संभागीय प्रतियोगिताओं से चयनित खिलाड़ी 25 जुलाई को लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज, चायल में आयोजित जनपदीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। यहां उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन मंडलीय प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा।
विज्ञापन
खेल सचिव के अनुसार जनपदीय स्तर पर चयनित खिलाड़ी आठ अगस्त को प्रयागराज में आयोजित मंडलीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में कौशाम्बी का प्रतिनिधित्व करेंगे।
उन्होंने सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों, खेल शिक्षकों और टीम प्रभारियों से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार खिलाड़ियों को समय से प्रतियोगिता स्थल पर भेजने और आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण करने की अपील की है।